विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ट्रंप कनाडा पर लगाने वाले थे 50% टैरिफ, 2 घंटे पहले क्यों लिया यूटर्न?

Published: Wed, 19 Aug 2026 06:17 PM (IST)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा से होने वाले 20 अरब डॉलर के आयात पर 50% टैरिफ लगाने का फैसला अंतिम समय में टाल दिया है।

मार्क कार्नी और डोनाल्ड ट्रंप।

मार्क कार्नी और डोनाल्ड ट्रंप।

HighLights

  1. ट्रंप ने कनाडा आयात पर 50% टैरिफ लगाने का फैसला टाला।

  2. अंतिम समय में हुई डील के बाद लिया गया यह निर्णय।

  3. दोनों देशों को बातचीत के लिए मिला अतिरिक्त समय।

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि वे कनाडा से होने वाले 20 अरब डॉलर के आयात पर 50 प्रतिशत अमेरिकी टैरिफ लगाने में देरी कर रहे हैं।

यह फैसला दोनों देशों के बीच आखिरी समय में हुई एक डील के बाद लिया गया, जो प्रतिबंध लागू होने से दो घंटे से भी कम समय पहले हुई थी। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रूथ सोशल पर पोस्ट में इस बात की घोषणा की थी।

बातचीत के लिए मिला और समय

ट्रंप के इस बड़े फैसले से दोनों देशों को बातचीत के लिए और समय मिल गया है और पुराने सहयोगियों के बीच पहले से तनावपूर्ण रिश्तों में फिलहाल और खटास आने से बचा जा सका है।

डील के कारण अचानक ट्रंप ने लिया यूटर्न

ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर पोस्ट किया, "मैंने कनाडा पर लगने वाले 50 प्रतिशत टैरिफ को रोक दिया है, जो कल सुबह से तीन दिन के लिए लागू होने वाले थे। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि कनाडा और अमेरिका के बीच एक डील हो गई है (बस दस्तावेजों को अंतिम रूप दिया जाना बाकी है)।

गौरतलब है कि अगर ये टैरिफ बुधवार रात 12:01 बजे (स्थानीय समय) तय समय पर लागू हो जाते, तो ट्रंप के आयात करों का असर कनाडा के कई उत्पादों पर पड़ता। हालांकि, इसका राजनीतिक असर आर्थिक असर से कहीं अधिक होता।

कनाडा ने भी दी थी धमकी

इसको ऐसे समझिए कि कनाडा ने किसी भी नए टैरिफ के जवाब में खुद भी शुल्क लगाने की धमकी दी थी। दोनों देशों ने पिछले साल एक-दूसरे को 880 अरब डालर का सामान और सेवाएं बेची थीं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।