Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

इजरायल में भारतीय नागरिक की चाकू मारकर हत्या

केरल के रहने वाले जेरोम आर्थर फिलिप को चाकू मार दिया। उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

By Nitin AroraEdited By: Updated: Mon, 10 Jun 2019 07:07 PM (IST)
Hero Image
इजरायल में भारतीय नागरिक की चाकू मारकर हत्या
तेलअवीव, प्रेट्र। इजरायल के तेलअवीव शहर में आपसी विवाद के दौरान पचास वर्षीय भारतीय नागरिक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इसमें एक अन्य भारतीय बुरी तरह जख्मी है। पुलिस के अनुसार, यह घटना बीते शुक्रवार को शहर के नेव शानम स्ट्रीट इलाके में घटी। एक अपार्टमेंट में रहने वाले किरायेदारों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था।

इसी दौरान किसी ने केरल के रहने वाले जेरोम आर्थर फिलिप को चाकू मार दिया। उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। झगड़े में घायल केरल के ही रहने वाले पीटर जेवियर (60) की हालात स्थिर बताई जा रही है। पुलिस इस घटना को हत्या का मामला मानकर जांच-पड़ताल कर रही है। इस मामले में जिन दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है, वे भी भारतीय हैं। दोनों उसी अपार्टमेंट में रहते थे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप