विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ट्रंप के सामने घुटने टेकने का PAK को नहीं मिला लाभ, अमेरिका में भारत की स्थिति बहुत बेहतर; रिपोर्ट में दावा

Published: Sun, 15 Nov 2026 11:54 PM (IST)

एक रिपोर्ट के अनुसार, वाशिंगटन में राजनीतिक बदलावों से भारत को अमेरिका के साथ गहरी साझेदारी के कारण अधिक लाभ मिलने की संभावना है।

अमेरिका में भारत की स्थिति पाकिस्तान के मुकाबले काफी बेहतर। (फाइल फोटो।)

अमेरिका में भारत की स्थिति पाकिस्तान के मुकाबले काफी बेहतर। (फाइल फोटो।)

HighLights

  1. भारत-अमेरिका साझेदारी गहरे संबंधों और द्विपक्षीय समर्थन पर आधारित।

  2. पाकिस्तान का अमेरिका से रिश्ता लेन-देन पर निर्भर रहा।

  3. वाशिंगटन में राजनीतिक बदलावों से भारत को अधिक लाभ।

डिजिटल डेस्क, हांगकांग। वाशिंगटन में राजनीतिक बदलावों से भारत को अधिक लाभ मिलने की संभावना है, क्योंकि अमेरिका के साथ उसकी साझेदारी गहरी और लंबे समय से चले आ रहे संबंधों पर आधारित है। जबकि इसके विपरीत पाकिस्तान का रिश्ता ट्रंप प्रशासन के साथ लेन-देन पर आधारित व्यवस्थाओं पर काफी हद तक निर्भर है। एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है।

हांगकांग के अंग्रेजी अखबार एशिया टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस्लामाबाद की सैन्य नेतृत्व वाली हाइब्रिड सरकार ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप का समर्थन हासिल करने के लिए काफी प्रयास किए हैं। इनमें ट्रंप के परिवार के सदस्यों के साथ क्रिप्टोकरेंसी संबंधी सौदे करने और व्हाइट हाउस में पाकिस्तान में रेअर अर्थ मिनिरल की संभावनाओं को बढ़ावा देने की कोशिशें शामिल हैं।

शहबाज शरीफ ने क्यों की ट्रंप की प्रशंसा

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ट्रंप की प्रशंसा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। ईरान पर वैश्विक शांति शिखर सम्मेलन से लेकर गाजा और अन्य गंभीर अंतरराष्ट्रीय संघर्षों एवं मुद्दों पर चर्चा तक में शरीफ ने बार-बार ट्रंप की सराहना की। रिपोर्ट में बताया गया है कि वाशिंगटन में अपना राजनीतिक प्रभाव बढ़ाने के लिए इस्लामाबाद ने अमेरिका में लाबिंग करने वाली कंपनियों को नियुक्त करने पर मोटी रकम खर्च की।

पाकिस्तान के सामने भारत की मजबूत रणनीति

पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के राहत पैकेज और बाहरी कर्ज पर निर्भरता है। रिपोर्ट ने पाकिस्तान से तुलना करते हुए कहा कि अमेरिका के साथ भारत की रणनीतिक साझेदारी ने उल्लेखनीय मजबूती दिखाई है। इसे मजबूत संस्थागत आधार और वाशिंगटन में द्विदलीय समर्थन हासिल है।

राजनीतिक मतभेदों और उच्चस्तरीय तनाव के कभी-कभार सामने आने के बावजूद भारत-अमेरिका के द्विपक्षीय संबंधों की सकारात्मक दिशा काफी हद तक बनी है।

(न्यूज एजेंसी आईएएनएस के इनपुट के साथ।)

यह भी पढ़ें: हवाई अड्डों पर फंसे हजारों यात्री तो भड़के ट्रंप; बाइडन पर फोड़ा ठीकरा, कहा- 50 साल पुराने सिस्टम को तुरंत बदलो

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।