विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फ्लाईदुबई फ्लाइट पर हमला करने वाले पायलट को कैसे मिली विमान उड़ाने की मंजूरी, क्या है GCAA का नियम?

Published: Thu, 01 Oct 2026 10:32 PM (IST)

दुबई से तेलअवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में को-पायलट ने पायलट पर हमला कर विमान क्रैश करने की कोशिश की, जिसे पायलट और यात्रियों की सूझबूझ से टाला गया।

GCAA के पायलट मंजूरी नियमों और मानसिक स्वास्थ्य जांच पर सवाल।

GCAA के पायलट मंजूरी नियमों और मानसिक स्वास्थ्य जांच पर सवाल।

HighLights

  1. को-पायलट ने पायलट पर हमला कर विमान क्रैश करने का प्रयास किया।

  2. पायलट और यात्रियों की मदद से बड़ी दुर्घटना टली, सऊदी अरब में उतरा।

  3. GCAA के पायलट मंजूरी नियमों और मानसिक स्वास्थ्य जांच पर सवाल।

डिजिटल डेस्क, यरुशेलम। बुधवार को दुबई से तेलअवीव जा रही फ्लाइट में को पायलट ने पायलट पर हमला कर दिया और प्लेन को क्रैश करने की कोशिश की। लेकिन पायलट की सूझ-बूझ और विमान में मौजूद यात्रियों की मदद से बड़ी घटना को टाल दिया गया। इस घटना के बाद कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं जिनकी जांच अभी चल रही है। लेकिन एक सबसे बड़ा सवाल जो सामने आया है वो ये हैं कि आखिर को-पायलट को उड़ान भरने की मंजूरी मिली कैसे थी?

को पायलट को कैसे मिली उड़ान भरने की मंजूरी

फ्लाईदुबई UAE की एक एयरलाइन कंपनी है, जिसका सर्टिफिकेशन और ऑपरेशनल देखरेख UAE की जनरल सिविल एविएशन अथॉरिटी (GCAA) के तहत आती है।

यूरोपियन यूनियन एविएशन सेफ्टी एजेंसी (EASA) ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि फ्लाईदुबई का सर्टिफिकेशन और सेफ्टी की देखरेख GCAA के जिम्मे है। EASA ने कहा, 'इसमें यह पक्का करने की जिम्मेदारी भी शामिल है कि ऑपरेटर अपनी फ्लाइट क्रू और उनके उड़ान भरने की फिटनेस से जुड़ी जरूरी शर्तों को पूरा करता है।'

GCAA के स्टैंडर्ड रेगुलेटरी फ़्रेमवर्क के लिए पायलट के पास वैलिड प्रोफेशनल पायलट लाइसेंस, सही एयरक्राफ्ट टाइप रेटिंग मौजूदा क्लास 1 मेडिकल सर्टिफिकेट और अंग्रेजी भाषा की अच्छी जानकारी के साथ-साथ जरूरी फ्लाइट का अनुभव भी होना जरूरी है।

क्लास 1 मेडिकल प्रोसेस में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की जांच शामिल है जिन पायलटों को कोई मानसिक समस्या, नशीले पदार्थों के गलत इस्तेमाल या अन्य खास चिंताएँ होती हैं, उन्हें फिट घोषित करने से पहले आगे की जांच के लिए भेजा जा सकता है।

लंदन स्थित एविएशन कंसल्टेंसी 'स्ट्रेटेजिकएरो रिसर्च' के चीफ एनालिस्ट साज अहमद ने कहा, 'पायलट की जांच बहुत बारीकी से की जाती है, जिसमें सुरक्षा और फाइनेंशियल जांच से लेकर मानसिक स्वास्थ्य का मूल्यांकन तक शामिल है।'

साज अहमद ने अल जजीरा को बताया कि ये जांचे एक खास समय की स्थिति को बताती हैं और इनसे कभी यह पता नहीं चल पाता है कि उसकी मानसिक स्थिति क्या है।'

अहमद ने आगे कहा, 'यही वजह है कि यह जानना बहुत मुश्किल है कि लोग क्या सोचते हैं और अगर उन्हें किसी तरह के अन्याय का एहसास होता है तो वे क्या कर सकते हैं।'

इज़राइली मीडिया ने ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर मिरी रेगेव का हवाला देते हुए यह दावा किया है कि UAE के साथ हुए एक समझौते के तहत, सिर्फ उन देशों के पासपोर्ट वाले पायलट ही देश में उतर सकते हैं जिनके इजरायलके साथ कूटनीतिक संबंध हैं। अल जजीरा इस दावे की पुष्टि नहीं कर सका।

अब, इजरायलका कहना है कि वह देश में आने वाले पायलटों की सुरक्षा जांच को और बढ़ाएगा। इजरायलके प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता डोरोन स्पीलमैन ने कहा, "इजरायलके लिए उड़ान भरने वाले हर पायलट की पहचान और उनके बारे में हमें जानकारी होगी, और हम किसी न किसी तरह की सुरक्षा जांच भी करेंगे।'

फ्लाईदुबई FZ1073 में क्या हुआ?

स्थानीय समय के अनुसार लगभग 8:44 बजे, दुबई से उड़ान भरने के करीब ढाई घंटे बाद, डिस्ट्रेस कॉल आई। इजराइली अधिकारियों के अनुसार, कैप्टन और उनके को पायलट के बीच झगड़ा हुआ और विमान तेजी से नीचे आने लगा। विमान एक मिनट के अंदर 34000 फीट से गिरकर 17000 फीट पर आ गया।

इजरायलके पीएम नेतन्याहू ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि एक पायलट ने दूसरे को चाकू मारा और फिर विमान को क्रैश करने की कोशिश की। इजरायली मीडिया के मुताबिक घायल मछार किसी तरह कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे। जिससे यात्री और क्रू अंदर आ सके और कथित हमलावर पर काबू पा सके। फ्लाइट में मौजूद क्रू विमान पर नियंत्रण पाने में कामयाब रहा और एक घंटे बाद सऊदी अरब के तबुक में इसे सुरक्षित रूप से उतारा गया।

फ्लाइट में मौजूद क्रू विमान पर नियंत्रण पाने में कामयाब रहा और एक घंटे बाद सऊदी अरब के तबुक में इसे सुरक्षित रूप से उतारा। झगड़े में दोनों पायलट घायल हो गए और उनका इलाज सऊदी अरब में किया जा रहा था।

इजरायल से लेकर अमेरिका सभी ने मछार को बताया हीरो

इजरायल और भारत के पीएम ने मछार की तारीफ की और उन्हें इस पूरी घटना की हीरो बताया। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने भी मछार की तारीफ की थी और उनकी बहादुरी की सराहना करते हुए उन्हें 174 यात्रियों की जान बचाने का श्रेय दिया था।

यह भी पढ़ें- Flydubai ही नहीं ये तीन चीजें थीं टारगेट, इजरायल ने खोल दी ओमान के को-पायलट की कुंडली

यह भी पढ़ें- विमान में कैसे पहुंची कुल्हाड़ी? फ्लाईदुबाई फ्लाइट हादसे पर उठे सवाल, विमान में क्या-क्या ले जाना बैन