विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Flydubai ही नहीं ये तीन चीजें थीं टारगेट, इजरायल ने खोल दी ओमान के को-पायलट की कुंडली

Published: Thu, 01 Oct 2026 09:04 PM (IST)

इजरायल के विदेश मंत्री ने बताया कि दुबई-तेल अवीव फ्लाईदुबई उड़ान में ओमान के को-पायलट ने जिहादी आतंकी हमला करने ...और पढ़ें

ओमान के को-पायलट ने फ्लाईदुबई उड़ान पर आतंकी हमला किया।

ओमान के को-पायलट ने फ्लाईदुबई उड़ान पर आतंकी हमला किया।

HighLights

  1. ओमान के को-पायलट ने फ्लाईदुबई उड़ान पर आतंकी हमला किया।

  2. इजरायल-UAE संबंधों को नुकसान पहुंचाना था मुख्य मकसद।

  3. भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार की बहादुरी से टला हादसा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इजरायल के विदेश मंत्री ने एक इंटरव्यू में बताया कि दुबई-तेल अवीव फ्लाईदुबई फ्लाइट में कैप्टन को चाकू को मारने वाला को पायलट ओमान का नागरिक है। उसने ही प्लेन को हाईजैक करने या क्रैश करने की कोशिश की थी। गिदोन सार ने इसे जिहादी आतंकी हमला बताया।

ओमान का नागरिक था हमलावर

NDTV को दिए इंटरव्यू में इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने इस बात की पुष्टि की कि हमलावर एक ओमान का नागरिक है। उसने प्लेन को हाईजैक करने या क्रैश करने की कोशिश की थी। सार ने दावा किया कि इस हमले का मुख्य मकसद इजरायल-UAE संबंधों और अब्राहम समझौते को पटरी से उतारना था।

हमलावर के बारे में कोई खास जानकारी को लेकर उन्होंने कहा, 'मुझे जो पता है, उसके अनुसार वह ओमान का नागरिक है, लेकिन मुझे और विवरण नहीं पता। सही-सही बातें कहने के लिए हमें और समय की आवश्यकता होगी, और कुछ भी कहते समय सटीक होना बहुत महत्वपूर्ण है। लेकिन यह पक्का है कि यह जिहादी मानसिकता वाला एक आतंकवादी हमला था।'

सार ने घटना और हमले की जानकारी देते हुए कहा, कि हमलावर ने एक नहीं बल्कि तीन काम करने की कोशिश की थी।

पहला ज्यादा से ज्यादा इजराइलियों को मारना, दूसरा UAE-इजरायलके संबंधों को नुकसान पहुंचाना और तीसरा खुद UAE को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की।

इजरायलके विदेश मंत्री ने मछार की तारीफ की

विदेश मंत्री गिदोन सार ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार की तारीफ की सार ने कहा,'हम कैप्टन स्मित मछार की बहादुरी और साहस के लिए आभारी हैं। चाकू लगने के बाद भी कॉकपिट का दरवाजा खोलकर उन्होंने फ्लाइट और यात्रियों की जान बचाई।

विमान में मौजूद नागरिकों की तारीफ करते हुए विदेश मंत्री ने कहा इजराइली यात्रियों ने भी बहादुरी दिखाई, उन्होंने हमलावर पर काबू पाया जिससे प्लेन में मौजूद दूसरे क्रू के लिए फ्लाइट को कंट्रोल करना और एक बड़ी घटना को टालना मुमकिन बन पाया।

उन्होंने आगे कहा, 'यह वाकई बहादुरी की मिसाल है। अगर आंकड़ों पर गौर करें, तो ऐसी मुश्किल स्थिति से बाहर निकलना अविश्वसनीय है।'

इजरायल और UAE के संबंध नहीं होंगे खराब

उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला से बात की है और हम दोनों यह तय करेंगे कि हम इस आतंकवादी हमले को देशों के बीच संबंधों को प्रभावित नहीं करने देंगे।

इसके विपरीत, हम अब सभी आयामों में संबंधों को मजबूत करने के लिए बहुत प्रतिबद्ध हैं। हम आतंकवादियों को जीतने नहीं देंगे।

उन्होंने कहा कि चरमपंथी इजरायल और UAE जैसे उदारवादी अरब देशों के बीच संबंधों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं, और हम उन्हें वह हासिल नहीं करने देंगे जो वे चाहते हैं।