'मक्का-मदीना छोड़ सभी एयरपोर्ट्स निशाने पर, यात्री न करें सफर', सऊदी अरब को हूती लड़ाकों की नई धमकी
रियाद में मिसाइल हमले के बाद हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के हवाई अड्डों को निशाना बनाने की नई धमकी ...और पढ़ें
-1791720621729_m.webp)
हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के सभी एयरपोर्ट्स को निशाना बनाने की धमकी दी (फाइल फोटो)
HighLights
रियाद एयरपोर्ट पर मिसाइल हमले में 12 लोगों की मौत।
हूतियों ने मक्का-मदीना छोड़ सभी एयरपोर्ट निशाने पर बताए।
24 घंटे में रियाद से 225 उड़ानें रद्द हुईं।
डिजिटल डेस्क, रियाद। सऊदी अरब की राजधानी किंग खालिद इंटनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को हुए मिसाइल हमले में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग घायल हो गए। इस घटना के ठीक एक दिन बाद यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र और हवाई अड्डों के लिए एक नई और गंभीर चेतावनी जारी की है।
हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी ने सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया कि पवित्र शहर मक्का और मदीना को छोड़कर पूरे सऊदी अरब के हवाई अड्डे उनकी सेना के लिए ऑपरेशन थिएटर हैं। हूती सैन्य प्रवक्ता ने यात्रियों को सऊदी अरब के हवाई अड्डों से यात्रा न करने की सख्त सलाह दी है।
बतातें चले कि बीते शनिवार को सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक बार फिर हमला हुआ। मिसाइल घरेलू उड़ानों के टर्मिनल तीन और चार वाले परिसर से टकराई, जिसमें कई लोग घायल हो गए और 12 लोगों की मौत हो गई।
हूतियों ने इस सप्ताह सऊदी हवाई अड्डों, सैन्य ठिकानों और तेल प्रतिष्ठानों पर हुए हमलों की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। हालांकि, शनिवार के ताजा हमले पर हूतियों की तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।
सऊदी अरब में हमलों में तेजी ऐसे समय आई है, जब सऊदी नेतृत्व वाला गठबंधन हूतियों के खिलाफ सैन्य अभियान चला रहा है। हाल के हमलों में तीन सऊदी नागरिकों की मौत भी हुई थी। उड़ानों पर भी इसका असर पड़ा है।
24 घंटों में 225 उड़ानें रद
उड़ान निगरानी वेबसाइट फ्लाइटअवेयर के अनुसार, रियाद हवाई अड्डे पर पिछले 24 घंटों में 225 उड़ानें रद हुईं। फ्लाईदुबई, लुफ्थांसा समूह और पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस सहित कई कंपनियों ने सऊदी अरब के लिए अपनी उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित की हैं।
सऊदी अरब में अमेरिका , कनाडा, जर्मनी और स्पेन के दूतावासों ने शनिवार को अपने नागरिकों को रियाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और उसके आस-पास के इलाकों से दूर रहने की सलाह दी है।
यह भी पढ़ें- रियाद एयरपोर्ट पर हूती लड़ाकों का भीषण मिसाइल हमला, कैप्टन समेत 3 सऊदी नागरिकों की मौत; 7 घायल
