ग्रीस के कोस्ट गार्ड को क्रीट द्वीप के पास नाव में 13 प्रवासियों की मौत, बच्चे समेत 18 लोगों को बचाया गया
ग्रीस के कोस्ट गार्ड ने क्रीट द्वीप के पास एक नाव से 13 प्रवासियों के शव और 18 जीवित लोगों ...और पढ़ें

क्रीट द्वीप के पास एक नाव से 13 प्रवासियों के शव निकाल गए।
HighLights
क्रीट द्वीप के पास नाव से 13 प्रवासियों के शव मिले।
ग्रीक कोस्ट गार्ड ने बच्चे सहित 18 लोगों को बचाया।
ठंड और तेज हवाओं से मौत की आशंका जताई गई।
डिजिटल डेस्क, एथेंस। ग्रीस के कोस्ट गार्ड ने सोमवार तड़के क्रीट द्वीप के पास एक नाव से 13 प्रवासियों के शव और 18 जीवित लोगों को निकाला। प्रवासियों की मौत किस वजह से हुई, यह अभी साफ नहीं है।
लेकिन अधिकारियों का कहना है कि हो सकता है कि नाव कई दिनों से समुद्र में फंसी रही हो और तेज हवाओं के कारण किनारे तक पहुंचने के लिए संघर्ष कर रही हो।
'ठंड से कांपते मिले जीवित लोग'
एक अधिकारी ने कहा, "हमने जीवित बचे लोगों को ठंड से कांपते हुए पाया।" कोस्ट गार्ड के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि अस्पताल ले जाए गए चार लोगों में एक छोटा बच्चा भी शामिल है। बाकी बचे लोगों को क्रीट में प्रवासियों के लिए बने एक केंद्र में ले जाया जाएगा। मध्य पूर्व, अफ्रीका और एशिया से आने वाले प्रवासियों और शरणार्थियों के लिए ग्रीस लंबे समय से यूरोप में प्रवेश का एक प्रमुख जरिया रहा है।
मरने वालों की संख्या बढ़कर 39 हुई
वहीं एपी के अनुसार, सेनेगल के समुद्री इलाके में सोमवार को और शव मिले हैं। इसके साथ ही रविवार को हुए नौका हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 39 हो गई है। केवल एक यात्री को बचाया जा सका और बाकी की तलाश जारी है। यह नहीं बताया गया कि नाव पर कुल कितने लोग थे। यह नाव उत्तरी सनेगल के सेंट-लुइस से स्पेन के तट की ओर जा रही थी, तभी रविवार को डकार के उत्तर में केबेमेर शहर के पास पलट गई।