मिलिट्री कैडेट से शूटर तक, पोलैंड में गोलीबारी करने वाले आरोपी के बारे में सामने आए चौंकाने वाले खुलासे
पोलैंड के क्राको शहर में गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हैं। इस जानलेवा ...और पढ़ें

सुरक्षा अधिकारियों की तस्वीर (फाइल)।
HighLights
कई जगहों पर की फायरिंग
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। क्राको शहर जो पोलैंड का एक बेहद ही खूबसूरत शहर माना जाता है वहां गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हैं। इस जानलेवा हमले के मामले में 25 साल के शख्स को संदिग्ध माना जा रहा है।
इस शख्स के बारे में पड़ोसियों से मिली जानकारी के अनुसार ये मिलिट्री स्कूल का कैडेट रहा था। वहीं स्वभाव के बारे में बताया कि वो बेहद ही शांत और विनम्र था। गोलीबारी के वक्त वो मिलिट्री जैसी वर्दी पहन कर असॉल्ट राइफल से लैस होकर आया था।
मेन मार्केट स्क्वायर में हुई थी गोलीबारी
क्राको में शनिवार को हुए हमले शहर के व्यस्त 'मेन मार्केट स्क्वायर' में उस वक्त दहशत फैल गई जब आरोपी अपनी गाड़ी से पहुंचा और वहां पैदल चलने वाले लोगों पर गोलियां बरसाने लगा। इस हमले में एक ब्रिटिश नागरिक सहित छह लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए हैं।
जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया तब जाकर मामला शांत हुआ। इसके बाद उस शख्स को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
पोलिश अधिकारियों ने आतंकी घटना माना
पोलिश अधिकारियों ने इस घटना को 'आतंकी कृत्य' करार दिया है। देश के गृह मंत्री ने इस बारे में कहा कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि यह व्यक्ति 'कट्टर दक्षिणपंथी विचारधारा' और 'अति-राष्ट्रवादी' विचारों से प्रभावित मालूम होता है। डेली मेल ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि संदिग्ध लोकल समयानुसार दोपहर करीब तीन बजे अपनी काली 'सुबारू' कार से क्राको के 'मेन मार्केट स्क्वायर' में आया था।
इस दौरान वो मिलिट्री जैसी वर्दी पहन रखी थी। बताया जा रहा है कि उसने एआर-15 (AR-15) जैसी असॉल्ट राइफल से गोली चला रहा था।
कई जगहों पर की फायरिंग
इतना ही नहीं वो शख्स स्क्वायर के कई अलग-अलग हिस्सों में गया और हर जगह रुककर ऑटोमैटिक हथियार से गोलियां चला रहा था। क्राको पुलिस की प्रवक्ता कतार्ज़िना सिस्लो ने घटना के बारे में बताया कि उसने बुलेटप्रूफ जैकेट भी पहन रखी थी। उसकी कार से हथियार तथा गोला-बारूद मिले। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक आधिकारिक तौर पर उसकी पहचान उजागर नहीं की है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।