विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फेक किस कैम से लेकर चीन की हमजा अली मजारी तक... जेनसेन हुआंग के हनीट्रैप को लेकर मीम्स की आई बाढ़

Published: Tue, 10 Nov 2026 06:30 AM (IST)

एनवीडिया के सीईओ जेनसेन हुआंग ने कर्मचारियों को विवाहेतर संबंध की बात स्वीकार की, जिसके बाद बोर्ड ने विदेशी खुफिया संबंधों को लेकर जांच शुरू की।

Nvidia के सीईओ जेनसेन हुआंग के हनीट्रैप मामले को लेकर आई मीम्स की बाढ़।

Nvidia के सीईओ जेनसेन हुआंग के हनीट्रैप मामले को लेकर आई मीम्स की बाढ़।

HighLights

  1. एनवीडिया सीईओ जेनसेन हुआंग ने विवाहेतर संबंध स्वीकार किया।

  2. बोर्ड ने विदेशी खुफिया संबंधों पर स्वतंत्र जांच शुरू की।

  3. सोशल मीडिया पर 'किस कैम' और चीन जासूस मीम्स वायरल।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एनवीडिया के सीईओ जेनसेन हुआंग ने कर्मचारियों को भेजे एक ईमेल में सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया कि उनका विवाहेतर संबंध था। इसके बाद विदेशी खुफिया संबंधों से जुड़ी राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं को लेकर बोर्ड ने एक स्वतंत्र जांच शुरू कर दी है, जबकि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर मीम्स की बाढ़ आ गई है।

सोशल मीडिया यूजर्स ने इस मामले पर जमकर मजे लिए और खूब मीम्स शेयर किए। एक शख्स ने तो महिला को चीन का हमजा अली मजारी बता दिया। दरअसल, आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर ने काफी चर्चा बटोरी थी और अभिनेता रणवीर सिंह के किरदार हमजा अली मजारी की काफी तारीफ हुई थी। इस फिल्म में रणवीर ने भारतीय जासूस का किरदार निभाया था।

सोशल मीडिया पर क्या मीम्स शेयर किए जा रहे?

एक यूजर ने लिखा, "हर कुछ महीनों में किस्मत किसी सीईओ को बलि के लिए चुन लेती है। यही तो रीत है।" तो वहीं, एक यूजर ने कथित चीनी जासूस एलिस हुआंग की फोटो शेयर करते हुए लिखा, "चीन की हमजी अली मजारी।" इसके अलावा, अन्य यूजर ने जेनसेन हुआंग और एलिस हुआंग का फोटो शेयर करते हुए लिखा, "बेचारा आदमी इस सिचुएशन में फंस ही जाता है।"

WhatsApp Image 2026-11-10 at 01.27.10

एक अन्य यूजर ने दोनों की फोटो शेयर करते हुए लिखा, "भाई के पास मानव इतिहास के सबसे एडवांस एआई का एक्सेस था फिर भी वह कोई रेड फ्लैग नहीं पहचान पाया।" इसी तरह एक और फोटो शेयर करते हुए लिखा गया, "भाई, सबसे जरूरी चिप को ही कंट्रोल नहीं कर पाया।"

इसके अलावा कई फोटो शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, "चीनी महिला ने नई हैकिंग टेक्निक इजाद की है- कंप्यूटर को भूल जाओ और हार्डवेयर के मालिक को ही हैक कर लो।"

क्या है मामला?

दरअसल, 13 सेकंड की एक क्लिप एक्स पर वायरल हो गई है, जिसमें ऐसा लग रहा है कि एनवीडिया (Nvidia) के सीईओ जेनसेन हुआंग कोल्डप्ले के किस कैम की चपेट में आ गए हैं। इस क्लिप में चश्मा पहने हुए हुआंग एक महिला को गले लगाते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह महिला एलिस हुआंग हैं और यह दृश्य स्टेडियम की एक गोल स्क्रीन पर दिखाई दे रहा है।

किस कैम वाले जोक्स हर जगह क्यों छाए हुए हैं?

यह जोक एक असल घटना पर आधारित है। जुलाई 2025 में कोल्डप्ले के बोस्टन कॉन्सर्ट के दौरान किस कैम में एस्ट्रोनॉमर के सीईओ एंडी बायरन, कंपनी की एचआर हेड क्रिस्टिन कैबॉट के साथ कैमरे में कैद हो गए।

इसके बाद बायरन को छुट्टी पर भेज दिया गया और कैबॉट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। यह घटना इंटरनेट पर सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले मीम्स में से एक बन गई।

जोक्स के पीछे की असली कहानी

यह क्लिप एक गंभीर पृष्ठभूमि के बीच सामने आई है। रविवार को एनवीडिया के बोर्ड ने एक स्वतंत्र जांच की घोषणा की। यह कदम तब उठाया गया जब ऐसी खबरें आईं कि हुआंग एक विदेशी खुफिया एजेंसी के निशाने पर थे।

द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों का मानना है कि एनवीडिया की ग्राहक कंपनी मेगास्पीड की एग्जीक्यूटिव ऐलिस हुआंग को चीन के मिनिस्ट्री ऑफ स्टेट सिक्योरिटी ने अपने साथ मिला लिया था। बीजिंग ने इन दावों को बेबुनियाद अटकलें बताकर खारिज कर दिया है।

स्टाफ को लिखे एक पत्र में हुआंग ने लिखा, "मैंने अपनी पत्नी के प्रति बेवफाई की। मेरे कामों से उसे और हमारे बच्चों को दुख पहुंचा है। मैंने जो किया, उसके लिए कोई बहाना नहीं है।" बोर्ड ने कहा कि उनके पास यह मानने का कोई कारण नहीं है कि राष्ट्रीय सुरक्षा या एनवीडिया के रहस्यों से कोई समझौता हुआ है और हुआंग सीईओ बने रहेंगे।

क्यों मचा है बवाल?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मॉडल को ट्रेन करने और चलाने के लिए इस्तेमाल होने वाले ज्यादातर इंफ्रास्ट्रक्चर में एनवीडिया की चिप्स का इस्तेमाल होता है। इसके एडवांस्ड प्रोसेसर पर अमेरिका के निर्यात प्रतिबंध भी लागू होते हैं, जिनका मकसद चीन की पहुंच को अत्याधुनिक सेमीकंडक्टर तकनीक तक सीमित करना है।

द टाइम्स ने पिछले महीने रिपोर्ट दी थी कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने हुआंग और एलिस हुआंग के बीच करीबी संबंध का पता लगाया है। एलिस हुआंग चीन की नागरिक हैं और चिप खरीदती हैं। एजेंसियों का मानना है कि वह बीजिंग को जानकारी पहुंचा रही थीं। अखबार के मुताबिक, इन दोनों के बीच कोई पारिवारिक रिश्ता नहीं है।

एलिस हुआंग ने सिंगापुर स्थित डेटा सेंटर कंपनी मेगास्पीड में सीनियर एग्जीक्यूटिव बनने से पहले चीन में टेलीविजन रिपोर्टर के तौर पर काम किया था। मेगास्पीड, दक्षिण-पूर्व एशिया में एनवीडिया के सबसे बड़े ग्राहकों में से एक है। टाइम्स के अनुसार, कंपनी ने दो वर्षों में एनवीडिया के 4.8 अरब डॉलर से अधिक के चिप्स खरीदे।

यह भी पढ़ें: एनवीडिया CEO पर हनीट्रैप का शक: चीन के लिए जासूसी करने का आरोप, ट्रंप-शी की मुलाकात से पहले बढ़ा तनाव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।