विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कैप्टन स्मित मछार की कितनी है सैलरी, भारत के रियल हीरो को कौन देता है वेतन?

Published: Fri, 02 Oct 2026 12:04 AM (IST)

दुबई से तेलअवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में ओमानी को-पायलट ने भारतीय पायलट स्मित मछार पर हमला कर प्लेन ...और पढ़ें

भारतीय पायलट स्मित मछार की सैलरी जानिए

भारतीय पायलट स्मित मछार की सैलरी जानिए

HighLights

  1. भारतीय पायलट स्मित मछार पर ओमानी को-पायलट ने हमला किया।

  2. मछार की सूझबूझ से बड़ा विमान हादसा टल गया।

  3. फ्लाईदुबई विमान सऊदी अरब के तबुक में सुरक्षित उतरा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बुधवार को दुबई से तेलअवीव जा रही फ्लाइट में ओमानी को पायलट ने भारतीय पायलट स्मित मछार पर हमला कर दिया और प्लेन को क्रैश करने की कोशिश की। लेकिन पायलट मछार की सूझ-बूझ और विमान में मौजूद यात्रियों की मदद से बड़ी घटना को टाल दिया गया।

फ्लाईदुबई फ्लाइट में क्या हुआ?

स्थानीय समय के अनुसार लगभग 8:44 बजे, दुबई से उड़ान भरने के करीब ढाई घंटे बाद, डिस्ट्रेस कॉल आई। इजराइली अधिकारियों के अनुसार, कैप्टन और उनके को पायलट के बीच झगड़ा हुआ और विमान तेजी से नीचे आने लगा। विमान एक मिनट के अंदर 34000 फीट से गिरकर 17000 फीट पर आ गया।

इजरायल के पीएम नेतन्याहू ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि ओमानी को पायलट ने भारतीय पायलट को चाकू मारा और फिर विमान को क्रैश करने की कोशिश की।

इजरायली मीडिया के मुताबिक घायल मछार किसी तरह कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे। जिससे यात्री और क्रू अंदर आ सके और कथित हमलावर पर काबू पा सके।

फ्लाइट में मौजूद क्रू विमान पर नियंत्रण पाने में कामयाब रहा और एक घंटे बाद सऊदी अरब के तबुक में इसे सुरक्षित रूप से उतारा गया। फ्लाइट में मौजूद क्रू विमान पर नियंत्रण पाने में कामयाब रहा और एक घंटे बाद सऊदी अरब के तबुक में इसे सुरक्षित रूप से उतारा।झगड़े में दोनों पायलट घायल हो गए और उनका इलाज सऊदी अरब में किया जा रहा था।

कितनी है स्मित मछार की सैलरी?

फ्लाईदुबई में काम करने वाले भारत के स्मित मछार को मिलने वाली सैलरी का आंकड़ा सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है। लेकिन एयरलाइन अपने कर्मचारियों को जिस पे स्ट्रक्चर के तहत सैलरी देती है, हम उसके हिसाब से उनकी सैलरी का अंदाजा लगा सकते हैं।

विवरण / घटक (Component) राशि (AED / दिरहम) अनुमानित राशि (INR / भारतीय रुपये)
मूल/मासिक वेतन (Base Monthly Salary) 50,235 AED ₹13,12,000 (लगभग)
वेरिएबल फ्लाइंग अलाउंस (70 घंटे उड़ान पर) 16,310 AED ₹4,26,000 (लगभग)
कुल मासिक वेतन (Total Monthly Earnings) 66,545 AED ₹17,39,108
अनुमानित सालाना पैकेज (Annual CTC) 7,98,540 AED ₹2.08 करोड़

हालांकि, सैलरी का यह डेटा इंटरनेट पर मौजूद डेटा के आधार पर है। क्योंकि कैप्टन स्मित मछार ने अपनी सैलरी सार्वजनिक नहीं की है। लेकिन फ्लाईदुबई अपने पायलट स्तर के कर्मचारियों को लगभग इतने का ही पैकेज देती है।

फ्लाईदुबई आधिकारिक तौर पर 'दुबई एविएशन कॉर्पोरेशन' के नाम से जाना जाता है और इसकी स्थापना जुलाई 2008 में दुबई सरकार ने की थी। यह एयरलाइन पूरी तरह से 'इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ दुबई' (ICD) के जरिए अमीरात के स्वामित्व में है, जो दुबई सरकार का सॉवरेन इन्वेस्टमेंट फंड है।

कौन हैं कैप्टन स्मित मछार?

भारतीय नागरिक कैप्टन स्मित मछार पिछले चार साल से फ्लाईदुबई के साथ काम कर रहे थे, जो अमीराती सरकार की एक कम लागत वाली एयरलाइन है। इससे पहले उन्होंने 10 साल तक स्पाइसजेट के लिए काम किया था।

कैप्टन मछार के पास बोइंग 737 फ्लीट पर कमर्शियल उड़ान का 13 साल से ज्यादा का अनुभव है। कैप्टन मछार ने लाइन ट्रेनिंग कैप्टन के तौर पर भी काम किया है और उनके नाम 9750 घंटे से ज्यादा की उड़ान का अनुभव है।

कैप्टन मछार 2011 में स्पाइसजेट से जुड़े थे और इस किफायती एयरलाइन में लाइन ट्रेनिंग कैप्टन और सीनियर कमांडर समेत कई भूमिकाओं में काम किया था। जून 2022 में उन्होंने स्पाइसजेट छोड़ दिया और डायरेक्ट एंट्री कैप्टन के तौर पर फ्लाईदुबई से जुड़ गए।

 

यह भी पढ़ें- आतंकी साजिश, खुदकुशी की कोशिश या ईरान से कनेक्शन? फ्लाईदुबई घटना से जुड़े 5 सवाल

यह भी पढ़ें- फ्लाईदुबई फ्लाइट पर हमला करने वाले पायलट को कैसे मिली विमान उड़ाने की मंजूरी, क्या है GCAA का नियम?