Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अंतरिक्ष में Sunita Williams क्यों खुले रखती हैं बाल, क्या है इसके पीछे की साइंस? ट्रंप ने भी किया था कमेंट

    Updated: Tue, 18 Mar 2025 11:51 AM (IST)

    अंतरिक्ष यात्री जिनमें सुनीता विलियम्स भी शामिल हैं। वह अपने बालों को अंतरिक्ष में खुला रखना पसंद करती थी। महिलाएं स्पेस में ऐसा क्यों करती हैं इसके पीछे की वजह सामने आई है। इसके बारे में हम आपको आगे खबर में विस्तार से बताते हैं। वहीं सुनीता विलियम्स के बालों को लेकर ट्रंप ने भी खतरनाक कमेंट किया है। जिसके बाद से इन चर्चा ने तूल पकड़ लिया।

    Hero Image
    अंतरिक्ष में Sunita Williams के बालों को लेकर ट्रंप का कमेंट (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर आज शाम को पृथ्वी पर लौट आएंगे। दोनों नौ महीने से अधिक समय से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर फंसे हुए हैं। सुनीता विलियम्स ने स्पेस में अपना समय कांटने के लिए तरह-तरह की गतिविधियों में शामिल हुईं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस बीच उनके बालों को लेकर एक सवाल पैदा हुआ है कि वो स्पेस में हमेशा अपने बाल खुले क्यों रखती थीं। इसके पीछे की मुख्य वजह क्या है, इसके पीछे क्या साइंस है, इसके बारे में हम आपको विस्तार से बताते हैं।अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में अपने बालों का प्रबंधन कैसे करते हैं? बालों की देखभाल पृथ्वी से परे भी उतनी ही आवश्यक है जितनी कि जमीन पर।

    ट्रंप ने सुनीता विलियम्स को क्या कहा?

    अंतरिक्ष यात्रियों के अंतरिक्ष में लंबे समय तक रहने के बारे में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, डोनाल्ड ट्रंप ने सुनीता विलियम्स को लेकर मजाकिया अंदाज में कहा,

    'मैं इस महिला को जंगली बालों के साथ देखता हूं, उसके बाल अच्छे और घने हैं। कोई मजाक नहीं है, उनके बालों के साथ कोई खेल नहीं है।

    जबकि इंटरनेट ने इसे मीम-योग्य कंटेट के रूप में लिया, इसके बाद से उनके बालों को लेकर चर्चा जोरों पर है।

    अंतरिक्ष में क्यों खुले रखते बाल?

    • अंतरिक्ष में सुनीता विलियम्स अपने बालों को खुला रखना पसंद करती थी, क्योंकि माइक्रोग्रैविटी वातावरण में बालों को बांधने की जरूरत नहीं होती।
    • इसके चलते वहां पर बिना किसी शैम्पू के बालों को धोने और सुखाने जैसी सुविधा मिल जाती है।
    • कहा जाता है कि वेंटिलेशन सिस्टम बालों को सुखाने में मदद करता है।
    • व्यक्तिगत पसंद: कुछ अंतरिक्ष यात्रियों को अपने बाल खुले रखना अच्छा लगता है, क्योंकि इससे बाल उनके चेहरे पर नहीं आते, जैसा कि पृथ्वी पर होता है, इसलिए उन्हें कोई असुविधा नहीं होती।

    अंतरिक्ष यात्री ने बताया हेयरकेयर रूटीन

    इससे पहले नासा की अंतरिक्ष यात्री कैरेन न्यबर्ग ने एक बार दुनिया को अंतरिक्ष में अपने हेयरकेयर रूटीन की झलक दिखाई थी। 2013 में ISS पर सवार होने के दौरान, न्यबर्ग ने YouTube पर एक वीडियो रिकॉर्ड किया था जिसमें दिखाया गया था कि कैसे उन्होंने शून्य ग्रैविटी में अपने लंबे बाल धोए। उन्होंने बताया, 'मुझे जो करना पसंद है, वह है बस थोड़ा गर्म पानी डालना, इसे अपने स्कैल्प पर छिड़कना, और मेरे पास एक आइना है, ताकि मैं देख सकूं कि मैं क्या कर रही हूं।

    यह भी पढ़ें: 'आपके बाल सुंदर हैं...', सुनीता विलियम्स के फैन हुए ट्रंप; अंतरिक्ष से वापसी के लिए एलन मस्क को दिया ये काम

    comedy show banner
    comedy show banner