European Union: ईरानी अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाएगा यूरोपियन यूनियन, संपत्ति भी होगा फ्रीज
ईरान में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई करने में मुख्य भूमिका निभाने वाले ईरानी अधिकारियों पर यूरोपीय संघ प्रतिबंध लगाएगा। हालांकि इस्लामिक रिपब्लिक के रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स को ब्लैकलिस्ट वाले आतंकवादी समूहों में शामिल नहीं करेगा। ईयू पहले भी कई अधिकारियों पर प्रतिबंध लगा चुका है। फाइल फोटो।

ब्रसेल्स, एपी। ईरान में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई करने में मुख्य भूमिका निभाने वाले ईरानी अधिकारियों पर यूरोपीय संघ प्रतिबंध लगाएगा। हालांकि इस्लामिक रिपब्लिक के रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स को ब्लैकलिस्ट वाले आतंकवादी समूहों में शामिल नहीं करेगा। सितंबर में महसा अमीनी की मौत के बाद ईरान में हुए विरोध प्रदर्शनों को लेकर देश में मानवाधिकारों के हनन के लिए 27 देशों वाला संगठन पहले ही ईरानी अधिकारियों और संगठनों प्रतिबंध लगाए हैं, जिसमें सरकार के मंत्री, सैन्य अधिकारी और ईरान के पुलिस शामिल हैं।
ईरान में नहीं रुक रहा प्रदर्शन
मालूम हो कि ईरान में लगाए गए सख्त ड्रेस कोड का कथित रूप से उल्लंघन के आरोप में नैतिकता पुलिस (Morality Police) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद 22 साल की महसा आमीनी की मौत हो गई थी, जिसके बाद देश में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है। इस विरोध प्रदर्शन में महिलाओं ने मुख्य भूमिका निभाई हैं। प्रदर्शन में शामिल कई महिलाओं ने हिजाब के रूप में जाने जाने वाले अनिवार्य इस्लामी हेडस्कार्फ को हटा दिया है।
यह भी पढ़ें- ईरान में नहीं थम रहा हिजाब के खिलाफ बवाल, वैश्विक आक्रोश के बीच तीन और प्रदर्शनकारियों को सुनाई मौत की सजा
करीब 519 प्रदर्शनकारियों की हुई मौत
ईरानी मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के मुताबिक, देश में प्रदर्शन कर रहे करीब 519 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई है, जबकि 19,200 से अधिक को गिरफ्तार किया गया है। मालूम हो कि यह आंदोलन साल 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद से ईरान के शिया लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक बन गया है। ब्रसेल्स में बैठक के दौरान यूरोपीय संघ के विदेश मंत्री ईरानी अधिकारियों के यात्रा प्रतिबंध और उनकी संपत्ति को फ्रीज के साथ-साथ कई अधिकारियों को शामिल करेंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।