विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गले लगाने के लिए आगे बढ़े मैक्रों, तो पीछे हट गईं आइसलैंड की प्रधानमंत्री; ऑकवर्ड मोमेंट का वीडियो वायरल

Published: Fri, 13 Nov 2026 03:30 PM (IST)

डबलिन में यूरोपियन पॉलिटिकल कम्युनिटी की बैठक के दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और आइसलैंड की प्रधानमंत्री क्रिस्ट्रुन फ्रॉस्टाडॉटिर के बीच एक असहज पल कैमरे में कैद हो गया।

फ्रांस के राष्ट्रपति और आइसलैंड की प्रधानमंत्री का फोटो वायपल

फ्रांस के राष्ट्रपति और आइसलैंड की प्रधानमंत्री का फोटो वायपल

HighLights

  1. डबलिन में यूरोपियन पॉलिटिकल कम्युनिटी की बैठक हुई।

  2. मैक्रों ने आइसलैंड की पीएम को गले लगाने की कोशिश की।

  3. पीएम फ्रॉस्टाडॉटिर पीछे हटीं, असहज पल कैमरे में कैद।

डिजिटल डेस्क, डबलिन। आयरलैंड गणराज्य की राजधानी डबलिन में गुरुवार, 12 नवंबर 2026 को 'यूरोपियन पॉलिटिकल कम्युनिटी' (EPC) की एक बैठक हुई। इस गोलमेज बैठक में आइसलैंड की प्रधानमंत्री क्रिस्ट्रुन फ्रोस्टाडोटिर और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों शामिल हुई।

यूरोपीय नेताओं की इस बैठक के दौरान ही इमैनुएल मैक्रों और क्रिस्ट्रुन म्योल फ्रॉस्टाडॉटिर के बीच एक असहज पल देखने को मिला, जो कि कैमरे में कैद हो गया।

फ्रांस के राष्ट्रपति और आइसलैंड की PM का Awkward Moment

डबलिन में फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और आइसलैंड की प्रधानमंत्री क्रिस्ट्रुन फ्रॉस्टाडॉटिर की मुलाकात के समय एक अजीब राजनयिक पल कैमरे में कैद हुआ।

इमैनुएल मैक्रों ने जैसे ही आइसलैंड की पीएम क्रिस्ट्रुन फ्रॉस्टाडॉटिर का अभिवादन करते हुए उन्हें गले लगाने के लिए आगे झुकने की कोशिश की, लेकिन इसी बीच फ्रॉस्टाडॉटिर पीछे हट गईं और तभी ये पल कैमरे में कैद हो गया। इस पल से यह दोस्ताना मुलाकात एक असहज पल में बदल गई।

इमैनुएल मैक्रों और क्रिस्ट्रुन फ्रॉस्टाडॉटिर का ये फोटो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बीच यह एक असहज पल बन गया।

डबलिन में शिखर सम्मेलन

डबलिन में गुरुवार को लिफी नदी के किनारे 40 से अधिक यूरोपीय देशों के नेता एक शिखर सम्मेलन के लिए इकट्ठा हुए। इस सम्मेलन में यूरोप की नाजुक सुरक्षा व्यवस्था मुख्य मुद्दा रही।

साथ ही, रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए बातचीत को फिर से शुरू करने की एक नई कोशिश भी चल रही है, जिसे अमेरिका का समर्थन हासिल है।

'यूरोपीय राजनीतिक समुदाय' (EPC) की इस बैठक में यूरोपीय संघ और ब्रिटेन सहित अन्य यूरोपीय देशों के राष्ट्राध्यक्ष और सरकार प्रमुख शामिल हुए। इनके अलावा, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की, कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी और नाटो के महासचिव मार्क रुटे भी इसमें मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- 'मैं एकदम घटिया इंसान हूं...', एनवीडिया से इस्तीफे से पहले जेनसन हुआंग ने आखिरी घंटों में खुद को जमकर कोसा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।