यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Earthquake In Afghanistan: अफगानिस्तान के फैजाबाद में भूकंप के झटके, जानें रिक्टर स्केल पर कितनी रही तीव्रता
अफगानिस्तान के फैजाबाद में रविवार को भूकंप के झटके महसूस हुए। जानकारी के अनुसार रविवार रात 2.14 बजे भूकंप के ...और पढ़ें

काबुल, एएनआई। अफगानिस्तान के फैजाबाद में रविवार को भूकंप के झटके महसूस हुए। जानकारी के अनुसार, रविवार रात 2.14 बजे भूकंप के झटके लगे। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.3 रही। वहीं, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, रविवार को सुबह 2.14 बजे अफगानिस्तान के फैजाबाद से 273 किमी पूर्व उत्तर पूर्व में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया। उन्होंने बताया कि भूकंप का केंद्र 180 किलोमीटर की गहराई पर था।
4.3 magnitude earthquake hits Afghanistan's Fayzabad
Read @ANI Story | https://t.co/GII0xxp2v3#earthquake #Afghanistan #Fayzabad pic.twitter.com/O9rmaCiUqv
— ANI Digital (@ani_digital) February 25, 2023
पापुआ न्यू गिनी में भी भूकंप के तेज झटके
वहीं, दूसरी ओर रविवार को पापुआ न्यू गिनी में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार, पापुआ न्यू गिनी के न्यू ब्रिटेन क्षेत्र में भूकंप आया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.5 मापी गई। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने बताया कि भूकंप का केंद्र 65 किमी की गहराई पर था। हालांकि, अभी तक जानमाल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।
भूकंप आने से पहले क्या करें
- छत तथा नींव के पलस्तर में पड़ी दरारों की मरम्मत कराएं। संरचनात्मक कमी का संकेत मिले तो विषेशज्ञ की सलाह लें।
- पंखे, झूमर व सीलिंग में लगी लाइटों को सही तरह से टांगें।
- भवन निर्माण मानक का पालन करें।
- दीवारों पर सेल्फ को ठीक तरह से लगाएं।
- भारी वस्तुओं को नीचे के सेल्फ में रखें।
- तस्वीर, शीशे के सामान व अन्य भारी वस्तुओं को बिस्तर और सोफा व बैठने वाले अन्य स्थानों से दूर रखें।
- भूकंप के समय आग लगने से बचाव के लिए खराब बिजली की तारों तथा लीक करने वाले गैस कनेक्शन की मरम्मत कराएं।
- घर के अंदर तथा बाहर सुरक्षित स्थानों को पहचान कर रखें। जैसे टेबल, बेड, दीवार के साथ वाले स्थान आदि।
- अस्पताल, डॉक्टर, पुलिस जैसे आपातकालीन टेलीफोन नंबर याद रखें। -स्वयं तथा परिवार के सदस्यों को भूकंप के बारे में जानकारी दें।