विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

China: चीन COVID-19 महामारी से होने वाली मौतों की संख्या कम करके बता रहा: WHO

By AgencyEdited By: Shashank Mishra
Published: Wed, 11 Jan 2023 10:57 PM (IST)Updated: Thu, 12 Jan 2023 05:16 AM (IST)

चीन में कोविड के बढ़ते संक्रमण के चलते भारत सहित कई देशों ने चीन से आने वाले यात्रियों पर प्रतिबंध ...और पढ़ें

चीन द्वारा COVID-19 महामारी पर पहले से अधिक जानकारी प्रदान की जा रही है।
चीन द्वारा COVID-19 महामारी पर पहले से अधिक जानकारी प्रदान की जा रही है।

जेनेवा, रायटर। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बुधवार को कहा कि चीन हालांकि COVID-19 महामारी पर पहले से अधिक जानकारी प्रदान कर रहा है इसके बावजूद अभी भी मौतों की संख्या बेहद कम करके बताई जा रही है।

चीन मौतों की सहीं संख्या नहीं बता रहा

COVID-19 तकनीकी प्रमुख, मारिया वान केरखोव ने कहा, चीन से मिलने वाली जानकारी में काफी खामियां हैं। इन खामियों को दूर करने के लिए हम चीन के साथ काम कर रहे हैं। गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर में शून्य-कोविड उपाय खत्म किए जाने के बाद चीन में COVID-19 संक्रमण बढ़ गया है। चीन हालांकि इस बात से इनकार कर रहा है कि उसके द्वारा कोविड मौतों के आंकड़े छिपाए जा रहे हैं लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन सहित विश्व भर के विशेषज्ञ यह मान रहे हैं कि चीन जानबूझकर कोविड से होने वाली मौतों की संख्या कम करके दर्शा रहा है।

चीन में कोविड के बढ़ते संक्रमण के चलते भारत सहित कई देशों ने चीन से आने वाले यात्रियों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। बीजिंग ने इस कदम को राजनीतिक रूप से प्रेरित बताते हुए इसकी आलोचना की है। कोविड के मामलों में उछाल के बावजूद चीन में किसी नए कोविड वेरिएंट का पता नहीं चला है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार ऐसा परीक्षणों में कमी के कारण हुआ है।

चीन ने बदले कोविड मौतों के मानदंड

चीन में करीब एक महीने पहले शून्य कोविड नीति खत्म कर दी गई थी। इससे यहां कोविड मामलों में तेजी से उछाल आया और रिपोर्टों के अनुसार अस्पतालों और शमशान घाटों तक की कमी हो गई। दिसंबर में चीन ने कोविड से होने वाली मौतें चिह्नित करने के मानदंड बदल दिए। इससे सरकारी आंकड़ों के अनुसार कोविड से मरने वालों की संख्या में काफी कमी आई।

यह भी पढ़ें- अमेरिका में बच्चों में दमे के हर 8 मामले में से एक का कारण गैस चूल्हा, अब इस पर रोक लगाने का विचार

यह भी पढ़ें- Fact Check: मायापुरी ASI हत्याकांड का आरोपी मुस्लिम नहीं, समुदाय विशेष के खिलाफ किया जा रहा दुष्प्रचार