विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'राजा को वापस लाओ...', नेपाल में चुनाव से पहले राजशाही बहाल करने की मांग, समर्थकों ने निकाली रैली

Published: Sun, 11 Jan 2026 08:02 PM (IST)

नेपाल में आगामी चुनावों से पहले काठमांडू में अपदस्थ शाह परिवार के समर्थकों ने राजशाही की बहाली की मांग को ...और पढ़ें

नेपाल में चुनाव से पहले राजशाही बहाल करने की मांग। (रॉयटर्स)

नेपाल में चुनाव से पहले राजशाही बहाल करने की मांग। (रॉयटर्स)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नेपाल में रविवार को अपदस्थ शादी परिवार के समर्थकों ने मार्च में होने वाले चुनावों से पहले देश में राजशाही की बहाली की मांग करते हुए काठमांडू में रैली की।

सितंबर में नाराज युवाओं के हिंसक प्रदर्शनों की लहर के बाद यह अपदस्थ राजा ज्ञानेंद्र के समर्थकों की पहली रैली थी।

राजा को वापस लाओ- राजशाही के समर्थक

राजशाही के समर्थन में रैली के दौरान समर्थकों ने "हम अपने राजा से प्यार करते हैं, राजा को वापस लाओ" के नारे लगाए।

रैली में लोगों ने राजा पृथ्वी नारायण शाह की मूर्ति के पास नारे लगाए, जिन्होंने 18वीं सदी में शाह वंश की शुरुआत की थी। आखिरी शाह राजा ज्ञानेंद्र को पद छोड़ने के लिए मजबूर किया गया और साल 2008 में राजशाही खत्म कर दी गई, जिससे नेपाल एक गणतंत्र देश बन गया।

आखिरी और एकमात्र विकल्प राजा और राजशाही- समर्थक

रैली में शामिल सम्राट थापा ने कहा, "इस देश के लिए आखिरी और एकमात्र विकल्प राजा और राजशाही ही है। वर्तमान संदर्भ में और Gen Z आंदोलन के बाद देश ने जो रास्ता अपनाया है, स्थिति को संभालने के लिए राजशाही को बहाल करने की आवश्यकता है।"

नेपाल के शाही परिवार को अभी भी काफी समर्थन प्राप्त है। रविवार को पृथ्वी नारायण की जयंती के मौके पर शांतिपूर्ण सभा का आयोजन किया गया। बीते सालों में ऐसी ही वार्षिक रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पों में हिंसा हुई थी। पिछले साल मार्च में राजा समर्थक रैली के दौरान लोग मारे गए थे।

नेपाल के मौजूदा हालात

नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री , रिटायर सुप्रीम कोर्ट की जज सुशीला कार्की के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने Gen Z कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के बाद सत्ता संभाली, जो भ्रष्टाचार, अवसरों की कमी, रोजगार और खराब शासन की शिकायत कर रहे थे। ये विरोध प्रदर्शन पिछली सरकार द्वारा सोशल मीडिया पर लगाए गए अल्पकालिक प्रतिबंध के कारण शुरू हुए थे।

यह भी पढ़ें- नेपाल सीमा पर चौकसी के बावजूद तस्करों का नेटवर्क पड़ रहा भारी, सुरक्षा एजेंसियां चिंतित

 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।