विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Brazil Flood: ब्राजील में बाढ़ और भूस्खलन ने मचाई तबाही, मरने वालों की संख्या 36 हुई

By AgencyEdited By: Mahen Khanna
Published: Tue, 21 Feb 2023 06:53 AM (IST)

Brazil Flood and Landslides ब्राजील में लगातार हो रही बारिश से साओ पाउलो के अटलांटिक तट पर भूस्खलन और बाढ़ ...और पढ़ें

Brazil Flood and Landslides ब्राजील में लगातार हो रही बारिश से कहर।
Brazil Flood and Landslides ब्राजील में लगातार हो रही बारिश से कहर।

साओ पाउलो, (एएनआई)। Brazil Flood and Landslides ब्राजील में लगातार हो रही बारिश ने कहर ढाने का काम किया है। ब्राजील के एक समाचार पत्र फोल्हा डी एस पाउलो के अनुसार शहर साओ पाउलो के अटलांटिक तट पर भूस्खलन और बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है। मौत का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।

साओ सेबस्टियाओ में आपदा घोषित

मौत के मामले जारी होने के बाद, साओ सेबस्टियाओ ने रविवार को सार्वजनिक आपदा की स्थिति घोषित कर दी है। बता दें कि इस शहर में रविवार रात 200 से अधिक लोग विस्थापित हो गए और 300 लोग बेघर हो गए। सड़कें भी जाम हो रखी हैं।

सड़क संपर्क कटा

साओ सेबस्टियाओ सबसे गंभीर रूप से प्रभावित क्षेत्रों में से एक है, जहां आस-पड़ोस के राज्यों से सड़क संपर्क कट गया है। सिटी हॉल का अनुमान है कि अभी कई और लोगों के मौत की जानकारी सामने आ सकती है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि यह देश के इतिहास में कम समय में दर्ज किया गया सबसे तीव्र तूफान था और उष्णकटिबंधीय चक्रवातों से जुड़ा नहीं था।

कुछ जगहों पर 600 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश

राज्य सरकार के मुताबिक, 24 घंटे से भी कम समय में कुछ जगहों पर 600 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हुई है। यह अवधि में प्रति वर्ग मीटर 600 लीटर पानी के बराबर है। मोगी-बर्टिओगा हाईवे, जो बैक्सडा सैंटिस्टा क्षेत्र में स्थित है, उसे हालात को देखते हुए बंद कर दिया गया है और रियो-सैंटोस हाईवे पर नाकाबंदी कर दी गई है। देश में जलापूर्ति भी बाधित हो रही है।

यह भी पढ़ें- Russia Ukraine War: युद्ध के बीच पहली बार कीव पहुंचे राष्ट्रपति जो बाइडन, कहा- 'हम यूक्रेन के साथ खड़े हैं'