यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बाइडन ने अमेरिका के नानटुकेट में की खरीदारी, ‘क्रिसमस ट्री’ को लाइट से सजाने के वार्षिक कार्यक्रम में लिया भाग
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने ‘थैंक्सगिविंग’ की छुट्टियों के दौरान शुक्रवार को करीब एक घंटे नानटुकेट में खरीदारी की ...और पढ़ें

नानटुकेट, एजेंसी। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने ‘थैंक्सगिविंग’ की छुट्टियों के दौरान शुक्रवार को करीब एक घंटे नानटुकेट में खरीदारी की और ‘क्रिसमस ट्री’ को लाइट से सजाने के वार्षिक कार्यक्रम में भाग लिया।
इस दौरान बाइडन के साथ उनके कुछ पोते-पोतियां भी थे। बाइडन और उनका परिवार मैसाचुसेट्स द्वीप पर थैंक्सगिविंग की छुट्टियां बिता रहा है, जहां उन्होंने अपने मित्र और अरबपति डेविड रूबेनस्टीन का एक शानदार परिसर किराए पर लिया है।
यह भी पढ़ें- Russia-Ukraine War: यूक्रेन का साथ नहीं छोड़ेगा अमेरिका, एंटनी ब्लिंकन बोले- इस क्रूर युद्ध को खत्म करना होगा
राष्ट्रपति के बेटे हंटर और उनकी पत्नी मेलिसा भी अपने दो साल के बेटे ब्यू के साथ खरीदारी कर रहे थे।
बिडेन द ब्लैक डाग से एक छोटे भूरे रंग के पेपर शॉपिंग बैग को पकड़े हुए निकले। व्हाइट हाउस ने राष्ट्रपति की खरीद पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की थी।
नानटुकेट के बाजार में जब बाइडन अचानक परिवार के साथ पहुंचे, तो उन्हें देखकर हैरान कुछ लोग चिल्लाने लगे, ‘जो, हम आपसे प्यार करते हैं।’ एक व्यक्ति को 79 वर्षीय राष्ट्रपति से यह कहते सुना गया कि वह सामने से देखने पर अधिक युवा लगते हैं।
यह भी पढ़ें- अब सिर्फ ब्लू नहीं, दो और रंग के होंगे ट्विटर के 'Verified Badge', एलन मस्क का बड़ा एलान
बाइडन ने शुक्रवार को अपनी पत्नी जिल और बच्चों हंटर, एश्ले और अपने पोते-पोतियों के साथ रेस्तरां में मध्याह्न भोजन किया। ‘थैंक्सगिविंग डे’ के बाद ऐसा करना पारिवारिक परम्परा हैं। इसके बाद बाइडन ने कुछ खरीदारी की और फिर पूरा परिवार नानटुकेट में क्रिसमस ट्री को लाइट से सजाने के वार्षिक समारोह में शामिल हुआ।