विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, ढाका समेत कई जिलों में बम धमाके; बस में आग लगाकर ड्राइवर को जिंदा फूंका

Published: Tue, 10 Nov 2026 10:50 AM (IST)

बांग्लादेश में फिर एक बार हिंसा भड़क गई है। उपद्रवियों ने बसों पर पेट्रोल बम फेंके और एक बस ड्राइवर को जिंदा जला दिया।

बांग्लादेश में बस में आग लगाकर ड्राइवर को जिंदा जलाया

बांग्लादेश में बस में आग लगाकर ड्राइवर को जिंदा जलाया

HighLights

  1. बांग्लादेश में बसों पर फेंके गए पेट्रोम बम।

  2. बस ड्राइवर को जिंदा जलाया।

  3. हिंसा भड़काने के आरोप में पुलिस ने 19 लोगों को गिरफ्तार किया।

डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश के फिर एक बार हिंसा भड़क गई है। फरीदपुर में सोमवार तड़के कुछ अज्ञात उपद्रवियों ने खड़ी बस में आग लगा दी और 60 साल के बस ड्राइवर जिंदा जला दिया।

बांग्लादेश में इस दौरान राजधानी ढाका समेत कई अन्य जिलों में आगजनी और बम धमाकों की घटनाएं सामने आईं। बांग्लादेश के अखबार 'न्यू एज' के मुताबिक, मृतक की पहचान मोहम्मद कालाचन शेख के रूप में हुई है।

ढाका, सावर और गाजीपुर में और भी बसें जलाई गईं। ये घटनाएं पूरे बांग्लादेश में हो रही आगजनी और बम धमाकों के सिलसिले का हिस्सा हैं।

बस पर फेंका पेट्रोल बम, ड्राइवर को जिंदा जलाया

फरीदपुर के गोलचामत नए बस स्टैंड के पास ड्राइवर मोहम्मद कालाचन एक बस के अंदर सो रहे थे, तभी उस बसमें आग लगा दी गई। दमकलकर्मियों ने उन्हें बाहर निकाला और फरीदपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बांग्लादेश में ही एक अन्य घटना में, सोमवार रात झेनैदाह में इस्लामिक यूनिवर्सिटी के लगभग 35 छात्रों को ले जा रही एक डबल-डेकर बस पर पेट्रोल बम फेंका गया।

'दिगंता' नाम की यह बस यूनिवर्सिटी कैंपस की ओर जा रही थी, तभी शैल्कूपा उपजिला के ड्रैगन बागान इलाके में यह हमला हुआ। 'द डेली स्टार' की रिपोर्ट के मुताबिर, इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

ढाका के मोहम्मदपुर इलाके में सोमवार रात करीब 9:15 बजे टोक्यो स्क्वायर के सामने दो बम धमाके हुए। पुलिस ने बताया कि अभी तक इन घटनाओं के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान नहीं हो पाई है।

इसके अलावा, रात करीब 9:30 बजे मीरपुर-11 पोस्ट ऑफिस के सामने 'बसुमती परिवहन' की एक बस में आग लगा दी गई। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

बांग्लादेश में जगह-जगह भड़की हिंसा

'द डेली स्टार' के अनुसार, सोमवार को सावर, ढाका और गाजीपुर में छह बसें जलाई गईं। सावर में, ढाका-अरिचा हाईवे के किनारे खड़ी दो बसों को क्रमशः रात 1 बजे और सुबह 4 बजे गेंडा और बालियारपुर इलाकों में आग के हवाले कर दिया गया।

इनमें से एक बस का इस्तेमाल कपड़ा मिल के कर्मचारियों को लाने-ले जाने के लिए किया जाता था, जबकि दूसरी बस 'इतिहास परिवहन' की थी। आग लगने से बसों की सीटें और अंदर का हिस्सा जलकर खराब हो गया।

ढाका में, शाम के समय फार्मगेट मेट्रो स्टेशन के नीचे 'लवली परिवहन' की एक बस में आग लगा दी गई।

वहीं, मीरपुर-11 में मेट्रो रेल लाइन के नीचे 'बसुमती परिवहन' की एक और बस को रात करीब 9:15 बजे आग के हवाले कर दिया गया।

गाजीपुर के कालियाकैरे उपजिला में ढाका-तंगेल राजमार्ग के पास चंद्र इलाके में खड़ी दो बसों में आग लगा दी गई।

ढाका के कई इलाकों में देसी बम (क्रूड बम) फटने की भी खबरें आईं, जिनमें बनश्री, मोहाखाली, ढाका यूनिवर्सिटी कैंपस और चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट के बाहर की जगहें शामिल हैं।

19 लोग गिरफ्तार

स्थिति को काबू में करने के लिए ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस (DMP) ने सोमवार को राजधानी की अहम जगहों पर 160 नए चेकप्वाइंट बनाए और आगे की घटनाओं को रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया।

DMP के डिप्टी कमिश्नर (मीडिया) अख्तर हुसैन ने 'द डेली स्टार' को बताया कि हाल ही में हुए धमाकों और हमलों के सिलसिले में पुलिस ने पिछले 24 घंटों में कम से कम 19 लोगों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम के बजघेड़ा में 15 अवैध बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए, मानेसर डिटेंशन सेंटर भेजे गए

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।