विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Australia flood crisis: ऑस्ट्रेलिया में भीषण बाढ़ ने मचाई तबाही, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
Published: Sun, 23 Oct 2022 09:48 AM (IST)

विक्टोरिया साउथ न्यू वेल्स और तस्मानिया के उत्तरी क्षेत्रों में बाढ़ की चेतावनी दी गई है। विक्टोरिया स्टेट इमरजेंसी सर्विस ...और पढ़ें

Australia flood crisis: ऑस्ट्रेलिया में भीषण बाढ़ ने मचाई तबाही
Australia flood crisis: ऑस्ट्रेलिया में भीषण बाढ़ ने मचाई तबाही

नई दिल्ली। रायटर्स। अमेरिका के फ्लोरिडा के बाद अब आस्ट्रेलिया में बाढ़ ने अपना कहर ढाया हुआ है। बता दें कि वहां पिछले हफ्ते से भारी बारिश हो रही है।

इसी बीच अब मौसम विभाग ने रविवार को देश के बाढ़ प्रभावित दक्षिण और पूर्व के बड़े इलाकों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। दो सबसे अधिक आबादी वाले राज्यों में बाढ़ का संकट जारी है।

विक्टोरिया राज्य बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित

विक्टोरिया राज्य के बड़े हिस्से, दक्षिणी न्यू साउथ वेल्स और द्वीप राज्य तस्मानिया के उत्तरी क्षेत्रों में पानी पूरी तरह से भर चुका है। मौसम विज्ञान ब्यूरो ने रविवार को क्षेत्रीय केंद्र लिस्मोर सहित न्यू साउथ वेल्स के उत्तरी तट के लिए गंभीर मौसम चेतावनी जारी की है।

बाढ़ से जूझ रहे परिवारों के लिए संकट बढ़ गया है। न्यूज एजेंसी रायटर्स के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में बाढ़ आपातकाल जारी है। बाढ़ से विक्टोरिया राज्य में लगभग 34 हजार घर क्षतिग्रस्त हो सकते हैं। बता दें कि विक्टोरिया सबसे बुरी तरह बाढ़ से प्रभावित हुआ है, यहां के शहर नदियों में डूब गए हैं।

Haqeeqi Azadi March: इमरान खान अगले हफ्ते करेंगे 'हकीकी आजादी मार्च' की तारीख की घोषणा

प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस ने किया बाढ़ प्रभावित हिस्सों का दौरा

विक्टोरिया स्टेट इमरजेंसी सर्विस ने कहा कि पिछले 10 दिनों में राज्य भर में लगभग 750 लोगों को बचाया गया है। प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस ने शनिवार को कहा कि 150 ऑस्ट्रेलियाई रक्षा बल के जवान न्यू साउथ वेल्स में और 350 सैनिकों को विक्टोरिया में सहायता कर रहे है।

मेलबर्न के केंद्रीय व्यापार जिले के पास उपनगरों में बाढ़ आने के बाद, अल्बानी ने राज्य के प्रधानमंत्री डैनियल एंड्रयूज के साथ विक्टोरिया के बाढ़ प्रभावित हिस्सों का दौरा किया। कोषाध्यक्ष जिम चल्मर्स ने शुक्रवार को कहा कि बाढ़ से ऑस्ट्रेलिया की आर्थिक वृद्धि प्रभावित होगी और मुद्रास्फीति बढ़ेगी।

China में कोरोना के खतरे की घंटी, फिर से बढ़ रहे मामले, घरों में कैद लोग

इन तीन राज्यों में बाढ़ की चेतावनी

विक्टोरिया, साउथ न्यू वेल्स और तस्मानिया के उत्तरी क्षेत्रों में बाढ़ की चेतावनी दी गई है। 60 ऑस्ट्रेलियाई रक्षा बल के कर्मी सहायता में जुटे हुए है। विक्टोरिया स्टेट इमरजेंसी सर्विस के मुख्य संचालन अधिकारी टिम वीबुश ने कहा कि राज्य भारी बारिश के कारण राज्य बाढ़ का सामना कर रहा है।

Afghanistan Blast: अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत पक्तिका में धमाका; दो बच्चों की मौके पर मौत, 02 अन्य घायल