विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जंगल से निकलकर आखिर कहां जा रही है क्रिसमस आइलैंड के लाल केकड़ों की फौज? चांद की चाल से जुड़ा है रहस्य

Published: Wed, 18 Nov 2026 02:33 PM (IST)

ऑस्ट्रेलिया के क्रिसमस आइलैंड पर करोड़ों लाल केकड़ों ने अपना सालाना प्रवास शुरू कर दिया है, जो भारी बारिश के ...और पढ़ें

HighLights

  1. करोड़ों लाल केकड़े क्रिसमस आइलैंड पर सालाना प्रवास करते हैं

  2. प्रवास भारी बारिश के बाद प्रजनन के लिए समुद्र की ओर

  3. यह सामूहिक प्रवास चंद्रमा के अंतिम चरण से जुड़ा है

डिजिटल डेस्क, क्रिसमस आइलैंड। ऑस्ट्रेलिया के क्रिसमस आइलैंड पर करोड़ों लाल केकड़ों ने अपना सालाना प्रवास (माइग्रेशन) शुरू कर दिया है।

'पार्क्स ऑस्ट्रेलिया' (जो इस प्रवास की देखरेख और निगरानी करता है) के अनुसार जब आइलैंड पर भारी बारिश शुरू होती है, तो ये केकड़े जंगलों से समुद्र की ओर निकल पड़ते हैं।

WhatsApp Image 2026-11-18 at 2.26.58 PM

पार्क्स ऑस्ट्रेलिया तैयार कर रहा द्वीप 

बीबीसी न्यूज की खबर के अनुसार, इस प्रवास से कई महीने पहले, 'पार्क्स ऑस्ट्रेलिया' इस माइग्रेशन के लिए द्वीप को तैयार करता है।

इसके तहत अंडरपास की सफाई की जाती है, केकड़ों के लिए पुल बनाए जाते हैं, सड़कों के किनारे कई किलोमीटर तक बैरियर लगाए जाते हैं और प्रवास से जुड़े खास सड़क साइन लगाए जाते हैं।

WhatsApp Image 2026-11-18 at 2.27.10 PM

चंद्रमा की चाल से जुड़ा है प्रवास 

लाल केकड़े हर साल प्रजनन के लिए समुद्र तट की ओर प्रवास करते हैं। 'पार्क्स ऑस्ट्रेलिया' के अनुसार, केकड़ों का यह सामूहिक प्रवास लूनर साइकिल से जुड़ा होता है।

ये केकड़े चंद्रमा के अंतिम चरण (लास्ट क्वार्टर) के दौरान समुद्र में ज्वार (हाई टाइड) के उतरने के समय भोर होने से पहले अंडे देने देते हैं।

WhatsApp Image 2026-11-18 at 2.27.05 PM

यह भी पढ़ें- कछुओं के प्रजनन के लिए सुरक्षित होंगे गोवा के 24 बीच, पर्यटन नियमों में हो सकती है सख्ती

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।