विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Burkina Faso: बुर्किना फासो में दो आतंकी हमले, 14 लोगों की मौत; मृतकों में सेना के जवान भी शामिल

By AgencyEdited By: Manish Negi
Published: Wed, 23 Nov 2022 07:29 AM (IST)

Burkina Faso Terrorist Attack पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में दो आतंकी हमले हुए हैं। इन हमलों में सेना के ...और पढ़ें

Burkina Faso: बुर्किना फासो में 14 लोगों की मौत
Burkina Faso: बुर्किना फासो में 14 लोगों की मौत

औगाडौगू, एजेंसी। पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में दो बड़े आतंकी हमले हुए हैं। इन आतंकी हमलों में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मृतकों में सेना के 8 जवान भी शामिल हैं। सुरक्षा और स्थानीय सूत्रों में हमले के बारे में जानकारी दी है। सूत्रों ने एजेंसी को बताया कि हथियारों से लैस आतंकियों ने सोमवार तड़के एक गांव पर हमला बोल दिया। स्थानीय सूत्र ने भी हमले की पुष्टि की है। सूत्र ने बताया कि मारोय के अलग-अलग हिस्सों में 6 नागरिक मारे गए हैं।

अपहरण के बाद हत्या

पीड़ितों में से एक के रिश्तेदार ने एजेंसी को बताया कि आतंकवादियों ने सलमोसी-मरकोय सड़क पर तीन युवकों का अपहरण कर लिया। तीनों युवक बाद में मृत पाए गए। पीड़ित ने कहा, 'आतंकियों ने कई लोगों का अपहरण कर लिया और अपने वाहन में ले गए।'

सात सालों में 20 लाख लोगों का पलायन

दुनिया के सबसे गरीब देशों में से एक बुर्किना फासो पिछले लगभग सात सालों से जिहादी हमलों से जूझ रहा है। इस दौरान हजारों नागरिक और सुरक्षाबल मारे गए हैं, जबकि 20 लाख लोग पलायन कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें:

चोरों पर पहली स्टडीः जानिए किसी घर में चोरी करने से पहले चोर कौन-कौन सी बातें देखते हैं

Fact Check: यमुना एक्सप्रेस-वे मर्डर ऑनर किलिंग से संबंधित घटना, सांप्रदायिक रंग देकर साझा की जा रही तस्वीरें