विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लाइव डिबेट शो के दौरान हाथापाई, एंकर और गेस्ट के बीच चले लात-घूसे... आर्मेनिया में TV Debate में अफरा-तफरी

Published: Wed, 18 Nov 2026 08:04 PM (IST)

आर्मेनिया में एक टीवी डिबेट शो के दौरान दो मेहमानों के बीच तीखी बहस हाथापाई में बदल गई, जिसके बाद क्रू सदस्यों को बीच-बचाव करना पड़ा।

लाइव टेलीविजन पर बहस के दौरान पत्रकार बोरिस मुराजी और राजनीतिक विश्लेषक हारुत्युन म्क्रतचयान के बीच लड़ाई (फोटो-सोशल मीडिया)

लाइव टेलीविजन पर बहस के दौरान पत्रकार बोरिस मुराजी और राजनीतिक विश्लेषक हारुत्युन म्क्रतचयान के बीच लड़ाई (फोटो-सोशल मीडिया)

HighLights

  1. आर्मेनिया में लाइव टीवी डिबेट शो में हुई हाथापाई।

  2. पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक के बीच हुई तीखी झड़प।

  3. पूर्व राष्ट्रपति से संबंधों पर सवाल से शुरू हुआ विवाद।

डिजिटल डेस्क, येरेवान। आर्मेनिया में एक टीवी डिबेट शो के दौरान अफरा-तफरी मच गई। डिबेट शो की लाइव स्ट्रीमिंग के समय शो में शामिल दो मेहमान आपस में ही भिड़ गए और उनके बीच शुरू हुई बहस हाथापाई तक पहुंच गई।

पिछले शुक्रवार को राजनेताओं के बीच हुई राजनीतिक बहस हाथापाई तक पहुंच गई। इस शो की ये वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

टीवी एंकर और गेस्ट के बीच हाथापाई

शुक्रवार को पत्रकार बोरिस मुराजी और राजनीतिक विश्लेषक हारुत्युन म्क्रतचयान, आर्मेनिया के सरकारी ब्रॉडकास्टर के टीवी प्रोग्राम 'द ग्रेट डिबेट' में देश की राजनीति पर चर्चा करने के लिए आए थे।

बहस तब गरमा गई जब म्क्रतचयान ने मुराजी से आर्मेनिया के पूर्व राष्ट्रपति सर्ज सरगस्यान के साथ उनके कथित निजी संबंधों के बारे में सवाल पूछा।

पत्रकार मुराजी, जो पूर्व राष्ट्रपति की खुलकर आलोचना कर चुके हैं, उन्होंने कहा कि यह सवाल अपमानजनक और अस्वीकार्य था। दोनों के बीच तीखी बहस और एक-दूसरे को अपशब्द कहने का दौर चला, जिसके बाद फुटेज में वे एक-दूसरे की ओर झपटते और हाथापाई करते हुए दिखाई दिए।

टीवी डिबेट शो में चले लात-घूसे

सरकारी ब्रॉडकास्टर के प्रसारित वीडियो में दोनों को एक-दूसरे पर मुक्के और लात चलाते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान क्रू के सदस्य और शो के प्रेजेंटर बीच-बचाव करने के लिए आगे आते हैं।

पत्रकार मुराजी ने अगले दिन फेसबुक लाइवस्ट्रीम पर इस घटना के बारे में बात करते हुए बताया गेस्ट म्क्रतचयान ने सारी हदें पार कर दी थीं।

पत्रकार मुराजी ने कहा, 'जब उन्होंने इस तरह सारी हदें पार कर दीं, तो मुझे उन्हें सही सबक सिखाने का काम खुद करना पड़ा। मैंने कुछ कदम उठाए। जो काम उनके पिता को करना चाहिए था, वह मुझे करना पड़ा।'

आर्मेनिया के टेलीविजन और रेडियो आयोग ने इस घटना पर चिंता जताई है। एक बयान में उन्होंने कहा, 'डिबेट में बुलाए गए मेहमानों द्वारा खुलेआम हिंसा और अपमान को किसी भी आधार पर सही नहीं ठहराया जा सकता, चाहे वह गरमागरम बहस हो, रेटिंग पाने की होड़ हो, या फिर औपचारिक निष्पक्षता का दिखावा ही क्यों न हो।'

यह भी पढ़ें-  फिलीपींस के राष्ट्रपति ने ट्रंप को परोसा मनीला का लजीज फ्राइड चिकन, देखते ही बोले- वाह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।