विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

 फिलीपींस के राष्ट्रपति ने ट्रंप को परोसा मनीला का लजीज फ्राइड चिकन, देखते ही बोले- वाह

Published: Wed, 18 Nov 2026 06:30 PM (IST)

फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके प्रतिनिधिमंडल के लिए देश के मशहूर 'जॉलीबी' फास्ट-फूड का फ्राइड चिकन मंगवाया।

राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस (फोटो- रॉयटर्स)

राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस (फोटो- रॉयटर्स)

डिजिटल डेस्क, मनीला। फिलीपींस की यात्रा पर पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की मेहमाननवाजी का एक बेहद अनोखा और दिलचस्प अंदाज देखने को मिला है। फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने ट्र्रंप और उनके प्रतिनिधिमंडल को स्थानीय संस्कृति से रूबरू कराने के लिए देश के सबसे मशहूर फास्ट-फूड ब्रांड 'जॉलीबी' का फ्राइड चिकन मंगवाया।

मार्कोस ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में ट्रंप के साथ अपनी मुलाकात के दौरान इस बात का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने पिछली रात ही यह इंतजाम कर दिया था, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति के पास समय की कमी थी।

मुलाकात के दौरान मार्कोस ने ट्रंप से कहा, 'चूंकि आपके पास समय की कमी है, इसलिए मुझे लगा कि आपको मनीला का थोड़ा स्वाद चखाया जाए। इसी वजह से कल रात मैंने अपने स्टाफ से कहा कि वे आपके और आपके प्रतिनिधिमंडल के लिए देर रात के स्नैक के तौर पर जॉलीबी मंगवा दें।'

इस खास इंतजाम की जानकारी खुद मार्कोस ने राष्ट्रपति भवन में हुई मुलाकात के दौरान साझा की।

जॉलीबी फिलीपींस की लोकप्रिय फास्ट-फूड रेस्टोरेंट चेन

मार्कोस ने बताया कि जॉलीबी फिलीपींस की एक बेहद लोकप्रिय चेन है और इसका फ्राइड चिकन यहां की सबसे खास चीजों में से एक है। उन्होंने अमेरिका में भी इस ब्रांड की बढ़ती लोकप्रियता का जिक्र किया, जिस पर ट्रंप ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।

अमेरिका में KFC को भी पीछे छोड़ा

समाचार एजेंसी एपी के अनुसार, मार्कोस ने गर्व के साथ कहा, 'जॉलीबी एक बहुत ही लोकप्रिय चेन है और इसका मुख्य उत्पाद फ्राइड चिकन है। हमें यह बताते हुए बेहद गर्व हो रहा है कि लोकप्रियता के मामले में हमने अमेरिका में KFC को भी पीछे छोड़ दिया है।' इस पर ट्रंप ने जवाब दिया, 'वाह! बहुत बढ़िया।'

कड़ी मेहनत के लिए अतिरिक्त ऊर्जा

मार्कोस ने आगे कहा, 'हमने सोचा कि इससे आपको मनीला का थोड़ा स्वाद मिल जाएगा और मुझे उम्मीद है कि आपके कुछ स्टाफ सदस्य भी इसमें शामिल हुए होंगे। मिस्टर प्रेसिडेंट, आप बहुत कड़ी मेहनत कर रहे हैं, इसलिए इसे बस उस काम के लिए अतिरिक्त ऊर्जा के रूप में देखें जो आपको करना है, जो आपने किया है, और जो आपके सामने है।'

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने वास्तव में उस फ्राइड चिकन का स्वाद चखा या नहीं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।