Move to Jagran APP

Job Scam: कंबोडिया में धोखेबाज नियोक्ताओं से बचाए गए 60 भारतीय स्वदेश लौटे, भारतीय दूतावास ने कही दिल छू जाने वाली बात

कंबोडिया में भारतीय दूतावास द्वारा धोखेबाज नियोक्ताओं से बचाए गए 60 भारतीय नागरिकों का पहला जत्था घर लौट आया है। इन भारतीय नागरिकों को अधिकारियों ने 20 मई को जिनबेई-4 नामक स्थान से बचाया था। यह ऑपरेशन सिहानोकविले में स्थानीय अधिकारियों के समन्वय से चलाया गया था। भारतीय दूतावास ने कहा-हम विदेश में भारतीयों की मदद करने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं।

By Jagran News Edited By: Jeet Kumar Published: Fri, 24 May 2024 06:00 AM (IST)Updated: Fri, 24 May 2024 06:00 AM (IST)
कंबोडिया में धोखेबाज नियोक्ताओं से बचाए गए 60 भारतीय स्वदेश लौटे( फोटो- ट्विटर)

एएनआई, नोम पेन्ह। कंबोडिया में भारतीय दूतावास द्वारा धोखेबाज नियोक्ताओं से बचाए गए 60 भारतीय नागरिकों का पहला जत्था घर लौट आया है। इन भारतीय नागरिकों को अधिकारियों ने 20 मई को जिनबेई-4 नामक स्थान से बचाया था। यह ऑपरेशन सिहानोकविले में स्थानीय अधिकारियों के समन्वय से चलाया गया था।

भारतीय दूतावास ने हाल ही में नौकरी की खातिर कंबोडिया जाने वाले लोगों के लिए एक परामर्श भी जारी किया है। इसमें भारतीय नागरिकों को केवल विदेश मंत्रालय द्वारा अनुमोदित अधिकृत एजेंटों के माध्यम से रोजगार सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

60 भारतीय नागरिकों का पहला जत्था घर लौट आया

एक्स पर एक पोस्ट में भारतीय दूतावास ने कहा-हम विदेश में भारतीयों की मदद करने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं। कंबोडिया में भारतीय दूतावास द्वारा धोखेबाज नियोक्ताओं से बचाए गए 60 भारतीय नागरिकों का पहला जत्था घर लौट आया है।

भारतीय दूतावास ने जताई खुशी

कंबोडियाई अधिकारियों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद। इसके अलावा एक अन्य पोस्ट में भारतीय दूतावास ने बताया कि इन लोगों को घर वापसी में सुविधा की खातिर यात्रा दस्तावेज और अन्य व्यवस्था के लिए सिहानोकविले से नोम पेन्ह स्थानांतरित किया गया था।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.