सऊदी अरब में महिलाओं को नहीं लगेंगी बंदिशें, 15 मिनट में मिलेगा पासपोर्ट
सऊदी महिलाओं को उस समय खुशी हुई जब उन्हें पता चला कि उनके पासपोर्ट हासिल करने की प्रक्रिया अब 15 मिनट में पूरी हो जाएगी।
रियाद, आइएएनएस। सऊदी महिलाओं को उस समय खुशी हुई जब उन्हें पता चला कि उनके पासपोर्ट हासिल करने की प्रक्रिया अब 15 मिनट में पूरी हो जाएगी। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।
पासपोर्ट के लिए आवेदन करने वालों में महिलाएं आगे
मक्का क्षेत्र में पासपोर्ट निदेशक मेजर जनरल अबेद अल-हारथी ने सऊदी गजट से कहा कि पासपोर्ट के लिए आवेदन करने वालों की संख्या रोज बढ़ रही है। महिलाएं इसमें सबसे आगे हैं। सभी पासपोर्ट केंद्र 21 साल से ऊपर की आयु के आवेदकों को बिना किसी प्रतिबंध के पासपोर्ट जारी करने में जुटे हैं।
यह भी पढ़ें: सऊदी अरब ने याद किया बनारस से वर्ष 1955 का रिश्ता, जानिए आखिर क्या है वजह Varanasi news
बिना बंदिश के यात्रा कर सकेंगी महिलाएं
निदेशक ने उल्लेख किया कि पहले व्यवस्था भिन्न थी। केवल 21 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुषों को बिना परमिट यात्रा करने की अनुमति थी। महिलाओं के लिए अभिभावक (पति, पिता या भाई) का होना अनिवार्य था। लेकिन अब 21 साल से अधिक उम्र की महिलाओं पर यह बंदिश नहीं है।
एक महिला आवेदक ने सऊदी गजट से कहा कि प्रक्रिया आसान हो गई है। उन्हें पासपोर्ट 15 मिनट में सौंप दिया गया। दूसरी महिला ने कहा कि नए संशोधन के बाद वह अपना पासपोर्ट का खुद ही नवीकरण करा सकेगी।
यह भी पढ़ें: जानें, सऊदी में सदियों से चला आ रहा कौन सा नियम हुआ ध्वस्त, आधी आबादी ने ली चैन की सांस
यह भी पढ़ें: सऊदी अरब ने पाकिस्तानी डॉक्टरों को देश छोड़ने का दिया आदेश, जानें क्या है वजह