अमेरिका ने केशम द्वीप पर ही क्यों की एयर स्ट्राइक? होर्मुज के पास ईरान के इस सैन्य किले की इनसाइड स्टोरी
अमेरिका ने ईरान के रणनीतिक केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक कर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के सैन्य बुनियादी ढांचे को ...और पढ़ें

अमेरिका ने क्यों किया ईरान के केशम द्वीप पर हमला (फाइल फोटो- रॉयटर्स)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, तेहरान। अमेरिका ने ईरान के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक कर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के प्रमुख सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया है। ईरान की सरकारी मीडिया ने भी केशम द्वीप पर कई विस्फोटों के बारे में पुष्टि की है।
आइए जानते हैं अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप को ही क्यों निशाना बनाया है और यह द्वीप ईरान के लिए कितना महत्वपूर्ण है।
दरअसल, केशम द्वीप फारस की खाड़ी का सबसे बड़ा द्वीप है और यह वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के अहम चोकपॉइंट स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के मुहाने पर स्थित है। यह द्वीप ईरान के लिए सैन्य निगरानी, मिसाइल बैटरियों और ड्रोन संचालन का प्रमुख गढ़ माना जाता है।
यही वजह है कि अमेरिका ने ईरानी सैन्य अड्डे केशम द्वीप पर गोपनीय तरीके से एयरस्ट्राइक की। हालांकि, अमेरिका का उद्देश्य अपने सैनिकों और समुद्री सुरक्षा के लिये संभावित माने जाने वाले खतरों का सामना करना था।
ईरान के लिए कितना महत्वपूर्ण है यह द्वीप?
फारस की खाड़ी का सबसे बड़ा द्वीप केशम, ईरान के हॉर्मोजगान प्रांत में बंदर अब्बास के पास स्थित है। यह द्वीप स्ट्रेट ऑफ क्लेरेंस द्वारा मुख्य भूमि से अलग होता है और होर्मुज स्ट्रेट पर सीधी निगरानी रखने की क्षमता प्रदान करता है।
ईरान का सैन्य ठिकाना
केशम द्वीप पर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अपने रडार प्रणालियां, ड्रोन ठिकाने, तटीय मिसाइल बैटरियां और नौसैनिक संसाधन तैनात कर रखे हैं, जिनके जरिए ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में निगरानी, नियंत्रण तथा सैन्य शक्ति के प्रदर्शन की क्षमता प्रदान करता है।
इसी समुद्री मार्ग से गुजरता है दुनिया का 20 प्रतिशत तेल
बता दें कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी से जोड़ता है। इस मार्ग से दुनिया के कुल तेल और LNG व्यापार का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा गुजरता है।
रणनीतिक और सैन्य महत्व के साथ-साथ यह द्वीप मिडिल ईस्ट के पहले यूनेस्को मान्यता प्राप्त जियोपार्क, 6 किमी से अधिक लंबी विश्व प्रसिद्ध 'नमकदान नमक गुफा', वैली ऑफ स्टार्स और दुर्लभ प्रवासी पक्षियों के 'हारा मैंग्रोव वन' के लिए भी फेमस है।
गौरतलब है कि अमेरिका और ईरान के बीच 28 फरवरी से ही संघर्ष चल रहा है। तनाव काफी अधिक होने के बावजूद, वाशिंगटन और तेहरान अभी भी कूटनीतिक समाधान की संभावना तलाश रहे हैं। इस बीच अमेरिकी सेना ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के मुहाने पर स्थित रणनीतिक केशम द्वीप पर गुप्त तरीके से हवाई हमला कर दिया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।