विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इधर बातचीत उधर 10 हजार सैनिक भेजने की तैयारी, ईरान के साथ क्या खेला करेंगे ट्रंप?

Published: Fri, 27 Mar 2026 12:32 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 27 Mar 2026 01:54 PM (GMT+05:30)

पश्चिम एशिया में तनाव के बीच अमेरिका ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर हमले 10 दिनों के लिए टालने के बावजूद ...और पढ़ें

HighLights

  1. अमेरिका पश्चिम एशिया में 10,000 अतिरिक्त सैनिक भेजने पर विचार कर रहा

  2. ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमले 10 दिन टाले

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एक ओर जहां मोहलत ती कि हम ईरान के एनर्जी प्लांट्स पर 10 दिनों तक यानी 6 अप्रैल तक के लिए टाल दिए हैं, दूसरी ओर अमेरिका पश्चिम एशिया में 10,000 अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती पर विचार कर रहा है।

दरअसल, जेरूसलम पोस्ट ने गुरुवार को जारी वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि अमेरिका ईरान के साथ बातचीत के बावजूद पश्चिम एशिया में 10,000 अतिरिक्त सैनिक भेजने पर विचार कर रहा है।

वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में युद्ध विभाग के अधिकारियों का हवाला देते हुए बताया गया कि इस तैनाती का उद्देश्य संभावित संघर्षों के लिए सैन्य विकल्पों को बढ़ाना है, जिसमें 82वीं एयरबोर्न डिवीजन के अलावा जमीनी सैनिक, पैदल सेना और बख्तरबंद वाहन शामिल हो सकते हैं।

कहां तैनात किए जांगे सैनिक?

हालांकि, विशेषज्ञों ने सुझाव दिया है कि 82वीं एयरबोर्न डिवीजन की तैनाती सीधे तौर पर ईरान के रणनीतिक हितों, जैसे कि खर्ग द्वीप, को निशाना बनाने के उद्देश्य से की गई है, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में कहा गया है कि यह स्पष्ट नहीं है कि अतिरिक्त सेना को कहां भेजा जाएगा या कहां तैनात किया जाएगा।

व्हाइट हाउस की उप प्रेस सचिव अन्ना केली ने कहा, "सैनिकों की तैनाती से संबंधित सभी घोषणाएं युद्ध विभाग की ओर से की जाएंगी। जैसा कि हमने कहा है, राष्ट्रपति ट्रंप के पास हमेशा सभी सैन्य विकल्प उपलब्ध रहते हैं।"

ट्रंप ने कही उर्जा ठिकानों पर हमले न करने की बात

गौरतलब है कि अमेरिका ऐसे समय में पश्चिम एशिया में 10,000 अतिरिक्त सैनिक भेजने पर विचार कर रहा है, जब वह ईरान के साथ बातचीत करना चाह रहा है। बीते सोमवार को ट्रंप शुक्रवार तक ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमले न करने की बात कही थी। वहीं, आज उन्होंने इस अवधि को बढ़ाकर 10 दिन यानी 6 अप्रैल तक करने का फैसला किया।

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, "हमने ईरान की सरकार की गुजारिश पर उसके एनर्जी प्लांट्स पर 10 दिनों तक के लिए हमले टाल दिए हैं। ये छूट 6 अप्रैल 2026 रात 8 बजे तक लागू रहेगी।" हालांकि, अमेरिका और इजरायल की संयुक्त सेनाओं द्वारा ईरान के खिलाफ किए जा रहे हमले अभी भी जारी हैं।

IRGC ने की ईरान और इजरायल के सैन्य ठिकानों पर हमले की घोषणा

इस बीच, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने शुक्रवार तड़के 'ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4' की 83वीं लहर के लॉन्च की घोषणा की, जिसके तहत उन्नत मिसाइलों और ड्रोन का उपयोग करके पूरे क्षेत्र में अमेरिका और इजरायल के प्रमुख सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। (समाचार एजेंसी ANI के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- घर में ही ट्रंप की सैन्य नीति पर उठे सवाल, 59% अमेरिकियों ने कहा- ईरान के खिलाफ जरूरत से ज्यादा कार्रवाई

यह भी पढ़ें- ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमले की समय सीमा 6 अप्रैल तक बढ़ाई, क्या अब रुक जाएगा महायुद्ध?