विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमले की समय सीमा 6 अप्रैल तक बढ़ाई, क्या अब रुक जाएगा महायुद्ध?

Published: Fri, 27 Mar 2026 02:55 AM (IST)Updated: Fri, 27 Mar 2026 07:12 AM (IST)

ट्रंप ने लिखा कि ईरान सरकार के अनुरोध पर उन्होंने ईरानी ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों को 10 दिनों के लिए स्थगित कर दिया है।

ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमलों पर रोक को 6 अप्रैल तक बढ़ाया (फोटो- रॉयटर)

ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमलों पर रोक को 6 अप्रैल तक बढ़ाया (फोटो- रॉयटर)

HighLights

  1.  ईरान ने बार-बार इन वार्ताओं से इनकार किया है

  2. होर्मुज जलडमरूमध्य विश्व के तेल व्यापार का महत्वपूर्ण चोक पॉइंट है

एपी, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य को अंतरराष्ट्रीय नौवहन के लिए पूरी तरह खोलने की समय सीमा 6 अप्रैल तक बढ़ा दी है। राष्ट्रपति ट्रंप ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट में यह घोषणा की।

ट्रंप ने लिखा कि ईरान सरकार के अनुरोध पर उन्होंने ईरानी ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों को 10 दिनों के लिए स्थगित कर दिया है। उन्होंने कहा, वार्ताएं चल रही हैं और वे बहुत अच्छी तरह से आगे बढ़ रही हैं। ट्रंप ने स्पष्ट किया कि वे फिलहाल ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर बमबारी नहीं करेंगे।

यह फैसला ऐसे समय में आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम पर है। दोनों पक्षों के रुख सख्त बने हुए हैं, जबकि युद्धविराम या समझौते को लेकर बातचीत की अफवाहें भी हैं। ईरान ने बार-बार इन वार्ताओं से इनकार किया है और कहा है कि कोई औपचारिक बातचीत नहीं हो रही।

होर्मुज जलडमरूमध्य विश्व के तेल व्यापार का महत्वपूर्ण चोक पॉइंट है, जिससे वैश्विक तेल आपूर्ति का लगभग पांचवां हिस्सा गुजरता है।

ईरान ने फरवरी 2026 में शुरू हुए अमेरिका-इजरायल के हमलों के बाद इस जलडमरूमध्य पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली और व्यावसायिक जहाजों की आवाजाही को गंभीर रूप से प्रभावित कर दिया। इससे वैश्विक तेल कीमतें आसमान छू रही हैं और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों को रोकने की समय-सीमा 10 दिन बढ़ाकर 6 अप्रैल 2026 तक कर दी है। यह फैसला ईरानी सरकार के अनुरोध पर लिया गया है। ट्रंप ने मीडिया को बताया कि तेहरान ने सात दिन का विराम मांगा था, लेकिन उन्होंने 10 दिन दे दिए।

US के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उन्होंने तेहरान के लिए वॉशिंगटन के साथ कोई समझौता करने या फिर और हमलों का सामना करने की समय सीमा ईरान के अनुरोध पर आगे बढ़ा दी है, जबकि इस्लामिक गणराज्य ने इस संघर्ष को खत्म करने के US प्रस्ताव को एकतरफा और अनुचित बताकर खारिज कर दिया है।

ट्रंप ने कहा कि ईरान ने अपने ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाने वाले अमेरिकी हमलों पर सात दिन का विराम मांगा था, लेकिन उन्होंने इस समय सीमा को बढ़ाकर 10 दिन करने का फैसला किया, जिससे अंतिम तारीख 6 अप्रैल हो गई।

फॉक्स न्यूज से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि तेहरान के अधिकारियों ने उनके प्रशासन से संपर्क किया था और मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के बीच दोनों पक्षों के बीच चल रही कूटनीतिक बातचीत के तहत और समय देने का अनुरोध किया था।

ट्रंप ने कहा कि उन्होंने मेरे लोगों के जरिए मुझसे बहुत ही विनम्रता से कहा कि क्या हमें और समय मिल सकता है?' क्योंकि हम कल रात की बात कर रहे हैं, जो कि बहुत जल्दी है, और अगर वे वह नहीं करते जो उन्हें करना है, तो मैं उनके पावर प्लांट तबाह कर दूंगा।