विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'सत्ता परिवर्तन सबसे अच्छा विकल्प...', ईरान को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान; खामेनेई करेंगे सरेंडर?

Published: Sat, 14 Feb 2026 05:32 PM (IST)

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ईरान में सत्ता परिवर्तन सबसे अच्छा विकल्प होगा, हालांकि उन्होंने उत्तराधिकारी का नाम नहीं बताया। ...और पढ़ें

अमेरिका पश्चिम एशिया में सैन्य क्षमताओं को लगातार बढ़ा रहा है

अमेरिका पश्चिम एशिया में सैन्य क्षमताओं को लगातार बढ़ा रहा है

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि ईरान में सत्ता परिवर्तन सबसे अच्छी बात होगी, जो हो सकती है। उन्होंने यह बताने से इन्कार कर दिया कि वे ईरान का नेतृत्व किसे सौंपना चाहते हैं, लेकिन कहा कि कुछ लोग हैं।

ट्रंप की सैन्य गतिविधियां और कड़े बयान ऐसे समय सामने आए हैं, जब वाशिंगटन और तेहरान परमाणु विवाद पर कूटनीति को पुनर्जीवित करने की कोशिश कर रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि ईरान 47 वर्षों से केवल बातचीत को टालता रहा है, जबकि इस दौरान कई लोगों की जान चली गई। वह इस मामले को हमेशा के लिए सुलझा देंगे।

उनकी हालिया टिप्पणियां शायद सत्ता परिवर्तन के लिए ट्रंप का सबसे स्पष्ट समर्थन है, जबकि अमेरिकी अधिकारी यह स्वीकार करते हैं कि अयातुल्ला अली खामेनेई को सत्ता से हटाना वेनेजुएला के तत्कालीन नेता निकोलस मादुरो को पकड़ने के अभियान से कहीं अधिक जटिल होगा। ट्रंप ने अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है।

अमेरिका पश्चिम एशिया में सैन्य क्षमताओं को लगातार बढ़ा रहा है। क्षेत्र में एक विमान बेड़ा तैयार कर रहा है। इसमें यूएसएस अब्राहम लिंकन कैरियर स्ट्राइक ग्रुप, आठ निर्देशित मिसाइल विध्वंसक पोत शामिल हैं। वहीं, गुरुवार को दूसरा विमानवाहक पोत यूएसएस गेराल्ड आर. फोर्ड पश्चिम एशिया की ओर बढ़ रहा है।

ट्रंप इस बात पर विचार कर रहे हैं कि क्या ईरान पर फिर से हमला किया जाए। फिलहाल, ट्रंप ने कहा कि वह यह देखना चाहते हैं कि क्या उनका प्रशासन ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर कोई समझौता कर सकता है।

वहीं, आईएएनएस के अनुसार, खामेनेई के वरिष्ठ सलाहकार ने कहा कि तेहरान और वाशिंगटन के बीच वार्ता तभी आगे बढ़ सकती है और आपसी हितों की रक्षा कर सकती है जब वह यथार्थवाद पर आधारित हो और अत्यधिक मांगों से बचा जाए।

यह भी पढ़ें- ईरान पर हमले के लिए पूरी तरह तैयार अमेरिका? US से मिडिल इस्ट के लिए रवाना हुआ सबसे बड़ा विमानवाहक पोत