विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

3 हजार करोड़ की याट से वीडियो गेम्स और पेंटिंग तक... सऊदी अरब के शहजादे MBS की ऐसी है लाइफस्टाइल

Published: Fri, 23 Oct 2026 05:30 PM (IST)

सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (एमबीएस) की जीवनशैली, उपलब्धियों और विवादों पर प्रकाश डाला गया है। इसमें उनकी महंगी ...और पढ़ें

एमबीएस को वीडियो गेम खेलना और हॉलीवुड फिल्में देखना पसंद (जागरण ग्राफिक्स)

एमबीएस को वीडियो गेम खेलना और हॉलीवुड फिल्में देखना पसंद (जागरण ग्राफिक्स)

HighLights

  1. एमबीएस को वीडियो गेम खेलना और हॉलीवुड फिल्में देखना पसंद

  2. 3 हजार करोड़ की याट और पेंटिंग खरीदने के लिए मशहूर

  3. महिलाओं को ड्राइविंग का हक और सिनेमा पर से रोक हटाई

डिजिटल डेस्क, रियाद। क्या कोई चीज आपको शासन करने से रोक सकती है? इस सवाल पर जवाब आता है सिर्फ मौत... यह बात सऊदी आरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने अमेरिकी सीबीएस न्यूज के कार्यक्रम में कही। 60 मिनट के इस टीवी कार्यक्रम में एंकर ने उनसे पूछा- 'क्या कोई चीज अको शासन करने से रोक सकती है?' एमबीएस ने दो शब्दों में जवाब दिया- 'सिर्फ मौत'।

मोहम्मद बिन सलमान, जिन्हें लोग एमबीएस के नाम से जानते हैं फिलहाल यमन के हूती विद्रोहियों के हमलों को लेकर चर्चा में हैं। भले ही सऊदी अरब को दुनिया के कट्टर देशों में गिना जाता हो, लेकिन एमबीएस अब तक के सबसे उदार नेताओं में से एक हैं। उनके कार्यकाल में ही 2018 में सऊदी महिलाओं को ड्राइविंग का हक मिला।

ये उन्ही का कार्यकाल था जब साल 2017 में 35 साल बाद देश में सिनेमा पर लगी रोक हटाई गई। साल 2019 में सऊदी अरब ने पहली बार 49 देशों के लिए टूरिस्ट वीजा शुरू किया।

pineee

वीडियो गम के शौकीन हैं क्राउन प्रिंस 

उनकी जीवनी 'द मैन हू वुड बी किंग' के मुताबिक, एमबीएस को आज भी रोजाना वीडियो गेम खेलने का शौक है वे  हर सुबह वीडियो गेम खेलते हैं। उन्हें हॉलीवुड फिल्में देखना और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना भी पसंद है।

क्राउन प्रिंस बनने से पहले ही एमबीएस बड़े खर्चे करने के लिए मशहूर हो गए थे। 2015 में फ्रांस में छुट्टियां मनाने के दौरान रूसी कारोबारी यूरी शेफलर की 440 फीट लंबी आलीशान याट पसंद आने पर कुछ ही घंटे में करीब 3 हजार करोड़ रुपए में खरीद ली थी।

ऐसे ही नवंबर 2017 में लियोनार्डो दा विंची की मशहूर पेंटिंग 'साल्वाटर मुंडी' खरीदने के लिए करीब 3 हजार करोड़ रुपए खर्च किए थे। न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार फ्रांस की करीब 2000 करोड़ रु। की शातो लुई 14वें की हवेली उन्हीं की है।

चर्चा में क्यों हैं एमबीएस?

हाल ही में सऊदी अरब में हूती विद्रोहियों के हमलों और एक बांग्लादेशी जोड़े को मौत की सजा दिए जाने को लेकर एमबीएस चर्चा में हैं।

मोहम्मद बिन सलमान ने नवंबर 2017 में ईरान के तत्कालीन सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई को 'मिडिल ईस्ट का नया हिटलर' कहा था। हालांकि बाद में चीन की मदद से रिश्ते बहाल हुए थे, लेकिन रिश्ते उस हद तक नहीं सुधर पाए।

prin

कौन हैं एमबीएस?

मोहम्मद बिन सलमान सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस हैं। उनका जन्म 31 अगस्त 1985 को जेद्दा में हुआ था। मोहम्मद बिन सलमान (MBS) के पिता सलमान बिन अब्दुलअजीज सूबे के संस्थापक राजा के बेटे हैं।

मां फहदा बिंत फलाह अल-हिथलैन किंग सलमान की तीसरी पत्नी हैं। उनके परिवार में कुल 13 भाई- बहन हैं, जिनमें दो सौतेले भाइयों की मौत हो चुकी है।

उनके परिवार में उनकी पत्नी-प्रिंसेस सारा बिंत मशहोर अल सऊद और पांच बच्चे हैं। उनके पिता ने तीन शादियां किन थी हैं।

कितने संपत्ति के है मालिक?

रिपोर्ट के अनुसार मोहम्मद बिन सलमान सऊदी की कुल संपत्ति 2।5 लाख करोड़ रुपये है। एमबीएस ने कानून में स्नातक की डिग्री हासिल की है। स्कूली पढ़ाई के दौरान एमबीएस टॉप-10 छात्रों में गिने जाते थे। उन्होंने किंग सऊद यूनिवर्सिटी, रियाद से कानून में स्नातक किया है।

saudi pr

बहुविवाह को नकारा

एमबीएस का विवाह 6 अप्रैल 2008 में हुआ था। उनकी पत्नी का नाम प्रिंसेस सारा बिन्त मशहूर अल सऊद है। अरब जगत और सऊदी समाज के अभिजात्य वर्ग में अपनी सुंदरता और शालीनता के कारण प्रिंसेस सारा को युवावस्था में अक्सर 'बार्बी प्रिंसेस' के नाम से जाना जाता था। एमबीएस ने सैकड़ों साल पुरानी बहुविवाह परंपरा को तोड़ते हुए केवल एक पत्नी विवाह को अपनाया।

एमबीएस के नाम कितनी उपलब्धि?

  • 37 लाख करोड़ रुपए बसा रहे हैं निओम शहर
  • 25 अप्रैल 2016 को तेल पर निर्भरता घटाने के लिए रोडमैप विजन 2030 पेश किया।
  • अक्टूबर 2017 में लाल सागर तट पर करीब 37 लाख करोड़ रुपए से निओम शहर बसाने की घोषणा की। इसका हिस्सा 'द लाइन' नाम का शहर 170 किमी लंबा सीधा शहर है।

पिता के सलाहकार से प्रधानमंत्री पद तक का सफर

कानून की पढ़ाई पूरी करने के बाद एमबीएस कैबिनेट के एक्सपर्ट कमीशन के सलाहकार बने। इसके बाद 2009 में रियाद के गवर्नर नियुक्त किए हुए। 23 जनवरी 2015 को उन्हें 29 साल की उम्र में रक्षा मंत्री बनाया गया।

उस समय दुनिया में सबसे कम उम्र के रक्षा मंत्री थे। 2017 में एमबीएस क्राउन प्रिंस बने। 27 सितंबर 2022 से वे सऊदी के प्रधानमंत्री हैं। मोहम्मद बिन सलमान अभी भी बादशाह नहीं हैं।

SAUDI (1)

एमबीएस के साथ जुड़े विवाद

पिता को ही परिवार से अलग-थलग करने के आरोप 2018 में इस्तांबुल के सऊदी दूतावास में पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या कर दी गई।

अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में हत्या कराने का आरोप मोहम्मद बिन सलमान पर लगा था। कई रिपोर्ट्स में आरोप है कि उन्होंने पिता को ही परिवार और रिश्तेदारों से अलग कर दिया है।

एमबीएस के बारे में रोचक जानकारी

  • सूबे के संस्थापक राजा अब्दुलअजीज के 25वें बेटे के छठे बेटे हैं एमबीएस, इतने पीछे होने के बावजूद सत्ता में नंबर एक और नंबर दो, दोनों के अधिकार वाले शख्स बन गए।
  • एमबीएस ने एक बार जमीन के एक सौदे में अड़चन डाल रहे भूमि रजिस्ट्री अधिकारी को लिफाफे में गोली भेजी थी।

यह भी पढ़ें- सऊदी अरब में बिगड़े हालात, दिग्गज तेल कंपनी अरामको ने कर्मचारियों को मुख्यालय खाली करने को कहा; तनाव बढ़ा

यह भी पढ़ें- '14 भारतीयों को ले जा रहे जहाज पर सऊदी अरब ने किया हमला', हूती विद्रोहियों का दावा