विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'14 भारतीयों को ले जा रहे जहाज पर सऊदी अरब ने किया हमला', हूती विद्रोहियों का दावा

Published: Thu, 22 Oct 2026 04:24 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2026 04:37 PM (IST)

हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि उन्होंने लाल सागर में ज़ुकार द्वीप के पास सऊदी अरब द्वारा निशाना बनाई गई 14 भारतीय नागरिकों वाली एक नाव को बचाया है।

हूथी ने 14 भारतीय नागरिकों को ले जा रही नाव बचाने का दावा किया (फोटो क्रेडिट- आईएएनएस, प्रतीकात्मक)

हूथी ने 14 भारतीय नागरिकों को ले जा रही नाव बचाने का दावा किया (फोटो क्रेडिट- आईएएनएस, प्रतीकात्मक)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, सना। यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि वे लाल सागर में जुकार द्वीप के पास 14 भारतीय नागरिकों को ले जा रही एक नाव को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया है कि इस नाव को सऊदी अरब ने निशाना बनाया था।

CGTN यूरोप की रिपोर्ट के मुताबिक, हूतीयों ने कहा, 'सऊदी दुश्मन ने जुकार द्वीप के पास 14 भारतीय नागरिकों को ले जा रही एक भारतीय नाव को निशाना बनाया। यमनी सशस्त्र बलों ने उन्हें बचा लिया है और आगे की जानकारी बाद में दी जाएगी।

आगे कहा गया, 'सऊदी दुश्मन की यह गैर-जिम्मेदाराना हरकत लाल सागर में अंतरराष्ट्रीय नौवहन (शिपिंग) के लिए खतरा है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को सऊदी दुश्मन को ऐसी गैर-जिम्मेदाराना हरकतें करने से रोकना चाहिए।'

भारत ने सऊदी अरब में नागरिकों पर हुए हमलों की निंदा की

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब सऊदी अरब के दम्माम हवाई अड्डे पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए, जबकि एक और भारतीय नागरिक शयबाह तेल क्षेत्र में घायल हो गया। भारत ने सऊदी अरब में आम नागरिकों और ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हुए इन हमलों की कड़ी निंदा की है।

विदेश मंत्रालय (MEA) ने एक बयान में कहा, 'हम सऊदी अरब में आम नागरिकों और ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर लगातार हो रहे हमलों की कड़ी निंदा करते हैं। इनमें 21 अक्टूबर को दम्माम में किंग फहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और पूर्वी प्रांत में सऊदी अरामको के शयबाह तेल क्षेत्र पर हुए हमले भी शामिल हैं।'

होर्मुज जलडमरूमध्य में गुरुवार को सात तेल टैंकर हुए तबाह

इस बीच, यमन के रक्षा मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि हुती विद्रोहियों के कंट्रोल वाले इलाकों में उनके समर्थन में निकाली जाने वाली रैलियों को वैध सैन्य लक्ष्य माना जा सकता है, जिससे आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। ये घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आए हैं जब पूरे मध्य पूर्व में तनाव बढ़ता जा रहा है।

ईरान के सरकारी टेलीविजन ने बताया कि गुरुवार रात होर्मुज जलडमरूमध्य में सात तेल टैंकर नष्ट हो गए या उनमें आग लग गई। ऐसा या तो उन पर हमले के कारण हुआ या फिर उनके नौसैनिक बारूदी सुरंगों (नेवल माइन्स) से टकराने की वजह से।

अगर इस बात की पुष्टि हो जाती है, तो यह 28 फरवरी को ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से एक ही दिन में इस समुद्री मार्ग पर नष्ट होने वाले जहाजों की सबसे बड़ी संख्या होगी।

यह भी पढ़ें- सऊदी अरब में हमले में भारतीय की मौत पर भड़का विदेश मंत्रालय, कहा- ये पूरी तरह अस्वीकार्य

यह भी पढ़ें- सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर हुए हमले में एक भारतीय समेत दो लोगों की मौत, 2 घायल