विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ओमान और मोरक्को की एयरलाइन में जॉब पाने में रहा नाकाम, फिर फ्लाईदुबई में कैसे मिली ओमानी को-पायलट को नौकरी?

Published: Wed, 07 Oct 2026 09:46 AM (IST)

दुबई से तेल अवीव की फ्लाईदुबई फ्लाइट को क्रैश करने की कोशिश करने वाले ओमानी को-पायलट हमम अल-हम्मामी की नौकरी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

फ्लाईदुबई के ओमानी को-पायलट हम्मामी की नौकरी को लेकर सवाल।

फ्लाईदुबई के ओमानी को-पायलट हम्मामी की नौकरी को लेकर सवाल।

HighLights

  1. ओमनाी को-पायलट हमम अल-हम्मामी ने फ्लाइट क्रैश करने की कोशिश की।

  2. पहले ओमान और मोरक्को की एयरलाइंस में नौकरी पाने में असफल रहा।

  3. महामारी के बाद फ्लाईदुबई के तेजी से भर्ती अभियान में मिली नौकरी।

डिजिटल डेस्क, तेल अवीव। दुबई से तेल अवीव की फ्लाईदुबई फ्लाइट को क्रैश करने कोशिश करने वाले ओमानी को-पायलट हमम अल-हम्मामी की जॉब को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ताजा रिपोर्ट में उसकी नौकरी लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, हम्मामी इससे पहले ओमान और मोरक्को की एयरलाइंस में काम करने में नाकाम रहा था। उसे महामारी के बाद तेजी से भर्ती अभियान के तहत फ्लाईदुबई एयरलाइन में नौकरी पर रखा गया था।

फरवरी में फ्लाईदुबई में मिली नौकरी

वह फरवरी में फ्लाईदुबई से तब जुड़ा था, जब एयरलाइन महामारी के बाद तेजी से अपने कर्मचारियों की संख्या बढ़ा रही थी। फ्लाईदुबई ने अपना नेटवर्क उन जगहों के आस-पास बनाया है जिनसे कुछ पश्चिमी एयरलाइंस ने सुरक्षा या ऑपरेशन से जुड़ी चुनौतियों के कारण दूरी बनाए रखी है।

यह एयरलाइन काबुल और दमिश्क जैसी जगहों के लिए उड़ानें चलाती है। 7 अक्टूबर 2023 को हमास के हमले के बाद जब कई दूसरी एयरलाइनों ने अपनी सेवाएं रोक दी थीं, तब भी इसने तेल अवीव के लिए उड़ानें जारी रखीं।

फ्लाईदुबई ने तेजी से बढ़ाई कर्मचारियों की संख्या

इसके कर्मचारियों की संख्या 2021 में 3,682 थी, जो 2025 के आखिर तक लगभग दोगुनी होकर 6,763 हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के आंकड़ों से पता चलता है कि इसके पायलटों की संख्या भी एक दशक पहले के 658 से बढ़कर लगभग 1,500 हो गई है।

हवाई यात्रा में सुधार के साथ एयरलाइन ने भर्ती बढ़ा दी थी। उसने भर्ती अभियान चलाए और पायलट ट्रेनिंग व कैडेट प्रोग्राम का विस्तार किया।

आरोप है कि उड़ान के दौरान फर्स्ट ऑफिसर ने बोइंग विमान को गिराने की कोशिश में कैप्टन पर कुल्हाड़ी से हमला किया। यह कोशिश नाकाम रही और विमान क्रैश नहीं हुआ। फ्लाईदुबई ने कहा कि घटना के बाद वह जांचकर्ताओं का सहयोग कर रही है।

एयरलाइन ने कहा, "हमारे यात्रियों, क्रू और ऑपरेशन्स की सुरक्षा और भलाई हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।" इस घटना के बाद से दुबई-तेल अवीव रूट पर सेवाएं रोक दी गई हैं।

यह भी पढ़ें: 'गाजा का बदला...', फ्लाईदुबई के ओमानी को-पायलट ने पूछताछ में उगला विमान क्रैश की साजिश का सच