'गाजा का बदला...', फ्लाईदुबई के ओमानी को-पायलट ने पूछताछ में उगला विमान क्रैश की साजिश का सच
फ्लाईदुबई के को-पायलट हम्माम अल-हम्मामी ने पूछताछ में खुलासा किया है कि उसने गाजा का बदला लेने के लिए बेन गुरियन एयरपोर्ट पर फ्लाइट क्रैश करने की योजना बनाई थी।
-1791264682620_m.webp)
फ्लाईदुबई के को-पायलट ने पूछताछ में किया खुलासा।
HighLights
हम्मामी ने गाजा का बदला लेने के लिए आतंकी हमला प्लान किया था।
बेन गुरियन एयरपोर्ट पर फ्लाइट क्रैश करने की योजना बनाई थी।
फ्लाईदुबई में नौकरी से पहले ही उसने साजिश रची थी।
डिजिटल डेस्क, तेल अवीव। इजरायल की सुरक्षा एजेंसी शिन बेट ने पूछताछ करने वालों को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) भेजा है। वे फ्लाईदुबई के को-पायलट हमाम अल-हम्मामी से पूछताछ में शामिल होंगे, जिस पर पिछले हफ्ते फ्लाइट में आतंकी हमला करने की कोशिश का आरोप है।
टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट में जांच से जुड़े दो इजरायली अधिकारियों के हवाले से बताया गया कि अल-हम्मामी ने यूएई के पूछताछ करने वालों को बताया कि उसने दुबई की कंपनी फ्लाईदुबई में नौकरी पाने से पहले ही बेन गुरियन एयरपोर्ट पर फ्लाइट को क्रैश करने की योजना बना ली थी।
गाजा का बदला लेना चाहता था हम्मामी
चैनल 12 ने भी दो इजरायली अधिकारियों का हवाला देते हुए बताया कि अल-हम्मामी ने कहा कि वह गाजा का बदला लेने के लिए ऐसा कर रहा था और शहीद होकर मरना चाहता था। यूएई की जांच की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया कि अल-हम्ममी ने इस साल की शुरुआत में तेल अवीव के लिए एक उड़ान भरी थी और उस विमान को हाईजैक करके क्रैश करने के बारे में सोचा था, लेकिन वह ऐसा कर न सका।
जानकारी जुटाने के बाद फ्लाईदुबई में नौकरी के लिए किया अप्लाई
चैनल 12 ने दो सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि मोसाद के एक अधिकारी ने रविवार को इजरायली कैबिनेट मंत्रियों को बताया कि अल-हम्मामी ने हाल के वर्षों में इजरायल के विरोधी कई देशों की छोटी-छोटी यात्राएं की थीं। उसने तेल अवीव के लिए उड़ान भरने वाली एयरलाइंस के बारे में पता करने के बाद फ्लाईदुबई में नौकरी के लिए अप्लाई किया था।
यूएई के प्रॉसिक्यूटर जनरल ने इस घटना को आतंकवादी हमला बताया है। इटली के अखबार कोरिएरे डेला सेरा की रिपोर्ट के अनुसार, कैप्टन स्मित पर हमला करने से कुछ देर पहले ही अल-हम्मामी ने नमाज के लिए ब्रेक मांगा था।
