विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अस्पताल पर हमले के बाद मलबे से निकाले गए थे मोजतबा खामेनेई, ईरानी नेता का बड़ा खुलासा

Published: Sun, 27 Sep 2026 03:54 PM (IST)

ईरानी नेता मोहसेन हैदरी ने खुलासा किया है कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई को अमेरिका द्वारा बमबारी किए गए अस्पताल के मलबे से निकाला गया था।

मोजतबा खामेनेई को लेकर नया खुलासा (फाइल फोटो- रॉयटर्स)

मोजतबा खामेनेई को लेकर नया खुलासा (फाइल फोटो- रॉयटर्स)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, तेहरान। अमेरिका और इजरायल के भीषण हमलों के बीच ईरान के नए सुप्रीम लीडर अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई को लेकर ईरानी नेता मोहसेन हैदरी ने कतर के टेलीविजन नेटवर्क अल अरबी को दिए इंटरव्यू में बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि जिस अस्पताल में मोजतबा खामेनेई का इलाज चल रहा था, उस पर अमेरिका द्वारा की गई बमबारी के बाद उन्हें मलबे से बाहर निकाला गया था।

न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, घायल होने के बावजूद मोजतबा खामेनेई को नए सर्वोच्च नेता के रूप में चुन लिया गया था, हालांकि गुप्त तरीके से हुई इस चयन प्रक्रिया और हमलों में उनकी स्थिति को लेकर दुनिया भर में अटकलें अभी भी जारी है।

मोहसेन हैदरी ने बताया कि घायल होने और अस्पताल ले जाने के बाद भी, तेहरान के तीन अस्पतालों पर बमबारी की गई, मोजतबा खामेनेई तीसरे अस्पताल में थे और उन्हें मलबे से निकाला गया।

अमेरिकी खुफिया रिपोर्टों के अनुसार, हमलों में मोजतबा खामेनेई के चेहरे पर गंभीर चोटें आई थीं, जिसके बाद उनकी स्थिति को लेकर विभिन्न अटकलें लगाई जा रही हैं।

गुप्त तरीके से चुने गए नए सर्वोच्च नेता

रिपोर्ट के मुताबिक, 8 मार्च को मोजतबा खामेनेई को ईरान के नए सर्वोच्च नेता के रूप में चुना गया। हैदरी ने बताया कि सरकारी टेलीविजन पर घोषणा होने तक खुद मोजतबा को भी अपने चयन की जानकारी नहीं थी। सर्वोच्च नेता का चुनाव करने वाली 'विशेषज्ञों की सभा' को भी हमलों में निशाना बनाया गया था।

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, कोम स्थित इसके सचिवालय पर हुई बमबारी में आठ लोगों की मौत हो गई और चयन से संबंधित दस्तावेज नष्ट हो गए। हैदरी ने बताया कि सदस्यों ने गुप्त कमरे में जाने से पहले कागज पर अपने वोट दर्ज किए थे और मोजतबा का नाम सबसे पहले उन्होंने ही प्रस्तावित किया था।

मोजतबा के अलावा कोई मार्गदर्शक नहीं हो सकता

मोहसेन हैदरी ने कहा, "शत्रु की मंशा को देखते हुए अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई के अलावा कोई और सर्वोच्च मार्गदर्शक नहीं हो सकता। वे स्वस्थ हैं, धार्मिक योग्यता और देश चलाने की क्षमता रखते हैं।"

उन्होंने मोजतबा को अंधेरे का आदमी बताते हुए कहा कि सर्वोच्च नेता बनने से पहले उन्होंने कोई औपचारिक राजनीतिक पद नहीं संभाला था, हालांकि वे अपने पिता के मुख्य सलाहकार के रूप में कार्यरत रहे हैं।

यह भी पढ़ें- ट्रंप ने खारिज कीं ईरान की शर्तें, होर्मुज के बजाय 'ट्रंप स्ट्रेट' का नया समुद्री नक्शा जारी; मध्यावधि चुनाव के बाद फिर बमबारी के संकेत

यह भी पढ़ें- 'धमकी देना बंद करो', UN में चीन ने अमेरिका को दिखाया आईना; क्यूबा-ईरान का उठाया मुद्दा