विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ट्रंप ने खारिज कीं ईरान की शर्तें, होर्मुज के बजाय 'ट्रंप स्ट्रेट' का नया समुद्री नक्शा जारी; मध्यावधि चुनाव के बाद फिर बमबारी के संकेत

Published: Sat, 26 Sep 2026 10:11 PM (IST)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट खोलने की ईरान की शर्तें खारिज कर दीं और जहाजों के लिए नया ...और पढ़ें

होर्मुज खोलने के लिए ईरानी शर्तें अमेरिका को नामंजूर

होर्मुज खोलने के लिए ईरानी शर्तें अमेरिका को नामंजूर

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। सात दिनों में होर्मुज स्ट्रेट खोलने को लेकर ईरान की शर्तें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने अस्वीकार करते हुए मालवाही जहाजों के आवागमन के लिए नए समुद्री मार्ग का नक्शा जारी किया है। सोशल ट्रूथ पर जारी इन नक्शे को अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्रंप स्ट्रेट का नाम दिया है।

साथ ही संकेत दिया है कि अमेरिका में होने वाले मध्यावधि चुनाव के बाद ईरान पर बमबारी का सिलसिला फिर जारी होगा।

संयुक्त राष्ट्र महासभा के अधिवेशन में भाग लेने के बाद ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान न्यूयॉर्क से तेहरान लौट आए हैं। दौरे में उनकी अमेरिकी राष्ट्रपति से मुलाकात नहीं हुई। इस दौरान अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधियों में मध्यस्थों के जरिये वार्ता हुई लेकिन उसका कोई नतीजा सामने नहीं आया है।

ईरान ने खुद पर लगे अमेरिकी प्रतिबंध हटाए जाने, बंदरगाहों की घेराबंदी खत्म करने और विदेश में जब्त ईरानी संपत्ति अवमुक्त करने की शर्त रखी थी। इसके सात दिन बाद उसने होर्मुज स्ट्रेट से आवागमन की रोक हटाने और परमाणु मसले पर वार्ता का प्रस्ताव रखा था। लेकिन अमेरिका ने ईरानी प्रस्ताव की अनदेखी करते हुए ईरान के साथ कारोबार करने वाली कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने का एलान कर दिया।

इसी के बाद यूएई, ओमान और इराक ने ईरान के साथ हवाई संपर्क को सीमित करने की घोषणा की है।

सऊदी अरब ने हूती लड़ाकों की बैलेस्टिक मिसाइल को आकाश में ही नष्ट करने का दावा किया है। यह मिसाइल हामिस मुशैत शहर को निशाना बनाकर दागी गई थी।

इस बीच खाड़ी सहयोग परिषद की बैठक में सऊदी अरब पर हूती के हमलों की कड़ी निंदा की गई और इसे तनाव बढ़ाने वाले गंभीर हरकत करार दिया गया। परिषद ने इसे रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से सहयोग की अपील की है।

(न्यूज एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)