विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मिसाइल, ड्रोन या UFO? तेहरान के आसमान में 50 साल बाद फिर दिखी रहस्यमयी रोशनी

Published: Mon, 21 Sep 2026 07:35 PM (IST)

तेहरान के आसमान में 20 सितंबर को चमकीली, कई रंगों की रहस्यमयी रोशनी देखी गई, जिससे UFO की अटकलें तेज हो गई हैं।

HighLights

  1. तेहरान में 20 सितंबर को रहस्यमयी चमकीली रोशनी देखी गई

  2. यह घटना ईरान-अमेरिका तनाव के बीच सामने आई है

  3. 1976 की प्रसिद्ध तेहरान UFO घटना की यादें ताजा हुईं

डिजिटल डेस्क, तेहरान। सोशल मीडिया पर कुछ रहस्यमयी वीडियो सामने आए हैं। इन वीडियो और तस्वीरों में तेहरान के आसमान में चमकीली, कई रंगों की लाइटों मंडराती हुई दिख रही है, इस वीडियो के सामने आने के बाद तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

बताया जा रहा है कि ये वीडियो 20 सितंबर को रिकॉर्ड किया गया था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में दावा किया गया है कि यह घटना तेहरान में आजादेगन एक्सप्रेसवे के पास हुई थी।

इस रहस्यमयी चीज की सही जगह, ऊंचाई, रफ्तार या आकार के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। ईरानी अधिकारियों ने भी इस चीज की पहचान करने या इसे खतरा मानने के बारे में कोई बयान जारी नहीं किया है। ये क्लिप्स ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव के दौरान सामने आई है।

आसमान में दिखीं रहस्यमयी लाइटें

फुटेज को देखकर कई तरह की बातें कही जा रही हैं कि ये लाइटें क्या हो सकती हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि यह चीज कोई मिलिट्री ड्रोन या एक साथ उड़ रहे कई ड्रोन हो सकते हैं। 'साइबर न्यूज' के मुताबिक, कुछ लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि क्या ये लाइटें किसी पतंग या दूर से देखी जा रही किसी दूसरी चीज की हो सकती हैं।

20 सितंबर को ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने पर दोनों देशों ने एक-दूसरे को नई चेतावनियां दीं। 'रॉयटर्स' के मुताबिक, ईरान की सेना ने चेतावनी दी है कि अगर देश पर कोई और हमला होता है, तो वह इस इलाके में अमेरिकी ठिकानों और अमेरिकी हितों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई कर सकता है। अमेरिकी विदेश विभाग ने भी यात्रियों को इस इलाके में फ्लाइट रद होने, एयरस्पेस बंद होने और दूसरी दिक्कतों के बारे में चेतावनी दी है।

50 साल पहले दिखी थी ऐसी ही रौशनी 

इन नए वीडियो ने सितंबर 1976 में तेहरान के ऊपर देखी गई एक मशहूर हवाई घटना की यादें भी ताजा कर दी हैं। वह घटना 19 सितंबर 1976 को हुई थी, जब ईरानी अधिकारियों ने आसमान में एक चमकदार चीज देखी थी।

खबरों के मुताबिक, उस चीज की जांच के लिए ईरान के F-4 फाइटर जेट भेजे गए थे। बाद में यह घटना UFO रिसर्च करने वालों के बीच चर्चा का एक बड़ा विषय बन गई।

अमेरिकी सरकार के सार्वजनिक किए गए रिकॉर्ड में भी 1976 की घटना के बारे में रिपोर्ट मौजूद हैं। अमेरिकी नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी के आर्काइव में 'जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ' की रिपोर्ट, 'डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी' का सारांश और अमेरिकी डिफेंस अटैची की रिपोर्ट शामिल है।

UFO वाले आवे में कितनी सच्चाई?

इन दस्तावेजों से पुष्टि होती है कि 1976 में देखी गई उस चीज की आधिकारिक तौर पर रिपोर्ट की गई थी और उसकी जांच भी हुई थी। हालांकि, इस बात का कोई सबूत नहीं है कि 1976 में देखी गई वह चीज इस हफ्ते तेहरान में फिल्म की गई लाइटों से जुड़ी है।

हालांकि, इन नए वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और इस बात की भी कोई पुष्टि नहीं है कि वह चीज कोई अज्ञात विमान, मिलिट्री ड्रोन या कोई असामान्य चीज है।

यह भी पढ़ें- ईरान-अमेरिका में बातचीत की तैयारी, तेहरान ने रखीं 7 कड़ी शर्तें; कहा- ट्रंप की धमकियों से नहीं निकलेगा परिणाम

यह भी पढ़ें- 'युद्ध और पाबंदियों की मार झेल रहे हैं ईरान के लोग', तेहरान पर नोबेल विजेता नरगिस मोहम्मदी का बड़ा बयान