विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Israel Hamas War: गाजा में इजरायल ने अपने ही सैनिकों पर किया हवाई हमला, एक की मौत; कई घायल

By Agency Edited By: Sonu Gupta
Published: Sat, 30 Dec 2023 11:20 PM (IST)Updated: Sat, 30 Dec 2023 11:27 PM (IST)

पॉपुलर फ्रंट फॉर द लिबरेशन ऑफ फिलिस्तीन की सशस्त्र शाखा ने कहा कि हाल ही में गाजा में एक इजरायली ...और पढ़ें

गाजा में इजरायल ने अपने ही सैनिकों पर किया हवाई हमला। फोटोः रायटर।
गाजा में इजरायल ने अपने ही सैनिकों पर किया हवाई हमला। फोटोः रायटर।

HighLights

  1. इजरायल ने गाजा पर किया हवाई हमला
  2. इजरायली हवाई हमले में एक इजरायली सैनिक की ही मौत

रायटर, काहिरा। इजरायल और हमास के बीच जारी युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों के बीच जारी संघर्ष में अब तक करीब 21 हजार से अधिक फलस्तीनी नागरिकों की मौत हो गई है।

इजरायल ने अपने ही सैनिकों पर किया हमला

वहीं, फलस्तीनी समूह पॉपुलर फ्रंट फॉर द लिबरेशन ऑफ फिलिस्तीन (पीएफएलपी) की सशस्त्र शाखा ने शनिवार को कहा कि हाल ही में गाजा में एक इजरायली सैनिक को बंदी बनाया गया था, जो इजरायली सेना द्वारा किए गए हवाई हमले में मारा गया। उन्होंने बताया कि बंधक बनाए गए कई सैनिक घायल भी हुए हैं।

समूह के पास है इजरायली सैनिक का शव

एक ऑडियो भाषण में समूह के एक प्रवक्ता ने कहा कि सैनिक को मुक्त कराने के इजरायली कमांडो के असफल प्रयास के बाद हवाई हमला हुआ। हालांकि, प्रवक्ता ने इस बारे में किसी भी तरह की कोई जानकारी नहीं दी कि इजरायली सैनिक को कब बंदी बनाया गया था और उसे गाजा में कहां रखा गया था। उन्होंने आगे बताया कि इजरायली हमले में मारे गए सैनिक का शव समूह के कब्जे में ही है। वहीं, इजरायली सैन्य प्रवक्ता के कार्यालय ने इस मामले पर किसी भी टिप्पणी से इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ेंः Israel Hamas War: मध्य गाजा की तरफ बढ़ी इजरायली सेना, पिछले 24 घंटे में 100 से अधिक फलस्तीनियों की मौत; 158 घायल

पिछले 24 घंटे में मारे गए 100 फलस्तीनी

मालूम हो कि इजरायल ने गाजा में अब तक बड़े पैमाने पर हमास को नुकसान पहुंचाया है। पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य गाजा में इजरायली हमलों में लगभग 100 फलस्तीनी मारे गए हैं और 158 घायल हुए हैं। बता दें कि गाजा में एक बार आंशिक युद्धविराम के बाद जंग जारी है।

यह भी पढ़ेंः Israel-Hamas War: गाजा में संक्रामक रोगों के बढ़ते खतरे को लेकर WHO ने जाहिर की चिंता, कहा- बड़े पैमाने पर लोग हो रहे विस्थापित

गाजा में अब तक 21,672 फलस्तीनियों की मौत

सात अक्टूबर से गाजा में इजरायली हमलों में कुल 21,672 फलस्तीनी मारे गए हैं। इसके अलावा 56,165 लोग घायल हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि आंकड़ों में पिछले 24 घंटों में मारे गए 165 फिलिस्तीनी और 250 घायल शामिल हैं। इससे पहले पिछले 24 घंटों में 100 लोगों की मरने की सूचना था।