विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Israel-Hamas War: गाजा में संक्रामक रोगों के बढ़ते खतरे को लेकर WHO ने जाहिर की चिंता, कहा- बड़े पैमाने पर लोग हो रहे विस्थापित

By Agency Edited By: Sonu Gupta
Published: Sat, 30 Dec 2023 01:43 AM (IST)

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख टेड्रोस अदनोम घेब्रेयेसस ने शुक्रवार को कहा कि वह गाजा पट्टी में संक्रामक रोगों ...और पढ़ें

गाजा पट्टी में संक्रामक रोगों के बढ़ते खतरे को लेकर WHO चिंतित। फाइल फोटो।
गाजा पट्टी में संक्रामक रोगों के बढ़ते खतरे को लेकर WHO चिंतित। फाइल फोटो।

HighLights

  1. गाजा पट्टी में संक्रामक रोगों के बढ़ते खतरे को लेकर WHO चिंतित
  2. इजरायल हमास युद्ध में अब तक 21 हजार से अधिक लोगों की मौत

एएफपी, जेनेवा। Israel-Hamas War: इजरायल और हमास के बीच जारी युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों के बीच जारी संघर्ष में अब तक 21 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई है, जिनमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख टेड्रोस अदनोम घेब्रेयेसस ने शुक्रवार को कहा कि वह गाजा पट्टी में संक्रामक रोगों के बढ़ते खतरे को लेकर बहुत चिंतित हैं।

बड़े पैमाने पर विस्थापित हो रहे लोग

उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि गाजा के दक्षिणी हिस्से में बड़े पैमाने पर लोग विस्थापित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुछ परिवारों को कई बार एक जगह से दूसरे जगह पर स्थानांतरित होने के लिए मजबूर होना पड़ा और कई लोगों को भीड़भाड़ वाली स्वास्थ्य सुविधाओं में शरण लेनी पड़ी। उन्होंने आगे कहा कि गाजा पट्टी में संक्रामक रोगों के बढ़ते खतरे को लेकर मैं और मेरे डब्ल्यूएचओ सहयोगी बहुत चिंतित हैं। टेड्रोस ने कहा कि अक्टूबर के मध्य से लेकर दिसंबर के मध्य तक आश्रय स्थलों में रहने वाले लोग लगातार बीमार पड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः Israel-Hamas War: रुक नहीं रही लक्ष्यहीन बमबारी, खान यूनिस में कई मकान तबाह; मलबे में दबे कई बच्चे

अब तक कितने लोगों की हुई मौत?

गाजा में अब तक के युद्ध में मरने वालों की संख्या 21,507 हो गई है, जबकि घायलों की संख्या 56 हजार तक पहुंच गई है। इजरायल के रक्षा मंत्री योएव गैलेंट ने कहा है कि हमास को नष्ट करने की लड़ाई अब निर्णायक दौर में पहुंच गई है।

सीरिया में एयरपोर्ट और सैन्य ठिकानों पर बमबारी

इजरायल के लड़ाकू विमानों ने शुक्रवार तड़के दमिश्क एयरपोर्ट और सीरिया के सैन्य ठिकानों पर बमबारी कर उन्हें नुकसान पहुंचाया है। इन हमलों में दो सैनिक घायल हुए हैं। ताजा हमलों पर इजरायल ने कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन पूर्व में वह सीरिया में स्थित ईरानी ठिकानों पर कार्रवाई की बात कहता रहा है।