विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'बस कुछ दिन और...', ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला करेगा इजरायल; मिसाइल प्रोडक्शन भी होगा तबाह

Published: Sun, 29 Mar 2026 05:17 PM (IST)

पश्चिम एशिया युद्ध 30वें दिन में प्रवेश कर गया है, बिना किसी समाधान के। इजरायल ने ईरान के शीर्ष प्राथमिकता ...और पढ़ें

इजरायल ने चेतावनी दी है कि वह ईरान के उन ठिकानों पर जबरदस्त हमला करने वाला है (फोटो: रॉयटर्स)

इजरायल ने चेतावनी दी है कि वह ईरान के उन ठिकानों पर जबरदस्त हमला करने वाला है (फोटो: रॉयटर्स)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम एशिया का युद्ध आज अपने 30वें दिन में प्रवेश कर गया है, लेकिन अभी तक इसका कोई समाधान निकलता नहीं दिख रहा है। एक तरफ अमेरिका ईरान को बातचीत के मंच पर लाने की कोशिश में जुटा है, वहीं दूसरी तरफ इजरायल हमलों में कोई कमी नहीं छोड़ रहा है।

अब इजरायल ने चेतावनी दी है कि वह ईरान के उन ठिकानों पर जबरदस्त हमला करने वाला है, जिन्हें वह टॉप प्रायोरिटी वाले टारगेट मानता है। इजरायल ने कहा है कि ये ठिकाने ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों या हथियारों के प्रोडक्स, परमाणु कमांड औ कंट्रोल सेंटर हो सकते हैं।

iran attack

लेबनान में भी हमले कर रहा इजरायल

इजरायल ने कहा है कि ये हमले बस कुछ ही दिन दूर हैं। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल डिफेंस फोर्स के प्रवक्ता ने नादव शोशानी बताया कि ठिकानों को अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप के अंदर अलग-अलग कैटेगरी हैं – जरूरी, अहम और अतिरिक्त।

उधर इजरायल ने साउथ लेबनान में एक एंबुलेंस पर हमला कर दिया, जिसमें एक पैरामेडिक और उसका मरीज मारा गया। इजरायल का दावा है कि हिज्बुल्लाह ऑपरेशन के लिए एंबुलेंस कर्मियों का इस्तेमाल ढाल के तौर पर करता है। लेबनान ने बताया है कि युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक करीब 47 लोग मारे जा चुके हैं।

israel attack iran

अमेरिका भी ईरान में जमीनी हमले करने की धमकी दे रहा है। ईरान ने कहा है कि वह अमेरिका के जमीनी हमले का जवाब देने के लिए तैयार है। ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकर कलीबाफ़ ने अमेरिका पर आरोप लगाया कि वह संभावित बातचीत के बारे में संदेश भेज रहा है, जबकि गुपचुप तरीके से अपनी ज़मीनी सेना भेजने की योजना बना रहा है।

यह भी पढ़ें- ईरान पर कब्जा करना अमेरिका के लिए मौत का कुआं क्यों? तेहरान की भौगोलिक चुनौतियों से पार पाना आसान नहीं