विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू का दावा, 'हमारे हमले में ईरान के कई टॉप परमाणु वैज्ञानिक मारे गए हैं'

Published: Fri, 13 Mar 2026 11:11 AM (IST)Updated: Fri, 13 Mar 2026 11:17 AM (IST)

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया है कि इजरायली हमलों में ईरान के टॉप परमाणु वैज्ञानिकों की मौत हो गई है, और कई अन्य घायल भी हुए हैं।

HighLights

  1. इजरायली हमलों में ईरान के टॉप परमाणु वैज्ञानिक मारे गए।

  2. नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर की आलोचना की।

  3. अमेरिका-इजरायल मिलकर ईरान पर लगातार हमला कर रहे।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया है कि इजरायली हमलों में ईरान के टॉप परमाणु वैज्ञानिकों की मौत हो गई है और कई अन्य भी घायल हुए हैं।

नेतन्याहू ने गुरुवार रात एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की कड़ी आलोचना की और उन्हें रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की कठपुतली बताया।

Benjamin Netanyahu claims killed Iran top most nuclear scientist (2)

ईरान के परमाणु वैज्ञानिक की मौत

ईरान काफी लंबे समय से परमाणु हथियार बनाने की कोशिश कर रहा है। अमेरिका ने ईरान को कई बार परमाणु हथियार न बनाने के लिए कहा था। इसी के चलते ही अमेरिका ने इजरायल के साथ मिलकर ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकने के लिए हमला किया है।

इजरायल की तरफ से ईरान पर लगातार हमले हो रहे हैं। अब इजरायली पीएम नेतन्याहू ने दावा किया है कि इजरायल के हमले में ईरान के मुख्य परमाणु वैज्ञानिकों की मौत हो गई है।

Benjamin Netanyahu claims killed Iran top most nuclear scientist (3)

ईरान के लिए आजादी का नया रास्ता

नेतन्याहू ने ईरानी लोगों को संबोधित करते हुए कहा, 'आजादी के एक नए रास्ते का पल करीब आ रहा है और इजरायल उनके साथ खड़ा है। लेकिन आखिरकार, यह आप पर निर्भर करता है। यह आपके हाथों में है।'

ईरान, अमेरिका-इजरायल को घेरने के लिए खाड़ी अरब देशों पर हमले कर रहा है। ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को प्रभावी ढंग से बंद करने का इस्तेमाल अमेरिका और इजरायल के खिलाफ एक हथियार के तौर पर करने का संकल्प लिया है।

इजरायल और अमेरिका को शक है कि युद्ध के शुरुआती हमलों में अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के समय ही मोजतबा खामेनेई भी घायल हो गए थे। ईरान में 28 फरवरी को हुए हमले के बाद से ही मोजतबा सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं।

यह भी पढ़ें- 'ईरान के सुप्रीम नेता मोजतबा खामेनेई जिंदा हैं, लेकिन...'; ट्रंप का दावा

यह भी पढ़ें- भारत को छूट के बाद अमेरिका ने दी बाकी देशों को राहत, कहा- खरीद लो रूस का तेल