विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'ईरान के सुप्रीम नेता मोजतबा खामेनेई जिंदा हैं, लेकिन...'; ट्रंप का दावा

Published: Fri, 13 Mar 2026 10:31 AM (IST)

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई अभी भी जिंदा हैं। ट्रंप ...और पढ़ें

मोजतबा खामेनेई जिंदा हैं, ट्रंप ने किया दावा (फोटो-रॉयटर्स)

मोजतबा खामेनेई जिंदा हैं, ट्रंप ने किया दावा (फोटो-रॉयटर्स)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने एक बड़ी बात कही है। ट्रंप का मानना है कि मोजतबा खामेनेई अभी भी किसी तरह जिंदा हैं।

ट्रंप का यह बयान अमेरिकी मीडिया की एक रिपोर्ट के बाद आया है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया कि 28 फरवरी को तेहरान पर हुए हमले के दौरान अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के साथ ही मोजतबा खामेनेई भी घायल हो गए थे।

अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट में दावा किया गया था मोजतबा खामेनेई कोमा में हो सकते हैं। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि ईरान में युद्ध शुरू होने के बाद पद संभालने के बाद से मोजतबा सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं दिए हैं।

कोमा में है मोजतबा खामेनेई?

फॉक्स न्यूज रेडियो पर ब्रायन किल्मीड शो से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, 'मुझे लगता है कि शायद वे जीवित हैं। मुझे लगता है कि उन्हें चोट लगी है, लेकिन मुझे लगता है कि वे शायद किसी न किसी रूप में जिंदा हैं।'

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने मोजतबा खामेनेई के ईरान के सुप्रीम लीडर का पद संभालने के बाद पहली बार उन्हें लेकर टिप्पणी की है। ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि ईरान के साथ चल रहे युद्ध में अमेरिका पीछे नहीं हटेगा।

मोजतबा खामेनेई को क्या हुआ है?

ईरान में हुए हालिया हमलों के बाद मोजतबा खामेनेई को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। 'द सन' की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 56 वर्षीय खामेनेई ने हमलों में अपनी एक टांग गंवा दी है और उनके पेट या लीवर में भी गंभीर चोटें आई हैं।

अमेरिका के हमले में मोजतबा खामेनेई की पत्नी, उनकी एक बहन, उनकी भतीजी और उनके पिता और सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की भी मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें- भारत को छूट के बाद अमेरिका ने दी बाकी देशों को राहत, कहा- खरीद लो रूस का तेल

यह भी पढ़ें- अमेरिकी विमान KC-135 इराक में क्रैश, ईरान समर्थित ग्रुप ने ली हमले की जिम्मेदारी