विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमेरिकी विमान KC-135 इराक में क्रैश, ईरान समर्थित ग्रुप ने ली हमले की जिम्मेदारी

Published: Fri, 13 Mar 2026 08:12 AM (IST)

पश्चिमी इराक में अमेरिकी सेना का KC-135 रिफ्यूलिंग विमान 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य अभियान का 14वां दिन था।

HighLights

  1. पश्चिमी इराक में अमेरिकी KC-135 विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ

  2. 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' के दौरान हुआ यह हादसा

  3. ईरान संघर्ष के बीच क्षेत्र में तनाव बढ़ा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान के खिलाफ जंग का आज यानी शुक्रवार को 14वां दिन है। इस बीच गुरुवार को अमेरिकी सेना का एक KC-135 स्ट्रैटोटैंकर रिफ्यूलिंग विमान पश्चिमी इराक में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह घटना ईरान के खिलाफ चल रहे संयुक्त अमेरिकी-इजरायली सैन्य अभियान 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' के दौरान हुई।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बयान जारी कर कहा, यह घटना 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' के दौरान फ्रेंडली एयरस्पेस में हुई, जिसमें दो विमान शामिल थे। एक विमान सुरक्षित उतर गया, जबकि दूसरा दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

Iran-US-Plane-Down_51643203

यूएस आर्मी का बयान

अमेरिकी अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह दुर्घटना दुश्मन या फ्रेंडली फायर की वजह से नहीं हुई। यूएस आर्मी ने बताया बचाव अभियान जारी है और अभी तक किसी की भी मौत की खबर नहीं है।

बयान से लगता है कि दुर्घटना में दो विमान शामिल थे, जो शायद आपस में टकरा गए या एक-दूसरे के करीब आ गए। बयान में कहा गया है कि दूसरा विमान सुरक्षित रूप से उतर गया।

ईरान ने ली हमले की जिम्मेदारी 

उधर ईरान समर्थित सशस्त्र गुटों के एक समूह इस्लामिक रेजिस्टेंस इन इराक ने पश्चिमी इराक में अमेरिकी सैन्य ईंधन भरने वाले विमान को गिराने की जिम्मेदारी ली है। समूह ने एक बयान में कहा कि उसने 'अपने देश की संप्रभुता और हवाई क्षेत्र की रक्षा में केसी-135 विमान को मार गिराया है।'

ISLAMIC

अमेरिका को कितना नुकसान 

यह अमेरिकी सेना के लिए हाल के दिनों की एक और चुनौती है। ऑपरेशन की शुरुआत 28 फरवरी को हुई थी, जिसमें अब तक कई हादसे हो चुके हैं। 1 मार्च को तीन F-15E फाइटर जेट्स को फ्रेंडली फायर से नुकसान हुआ था, लेकिन सभी पायलट सुरक्षित बच गए थे। पूरे अभियान में सात अमेरिकी सैनिक मारे जा चुके हैं और 140 घायल हुए हैं।