यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'इजरायल पर दबाव बनाएं', ईरान की भारत से गुजारिश; कहा- आप शांति के पक्षधर
इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष आज आठवें दिन में प्रवेश कर गया। हाल में ही ईरान ने कई मिसाइलों ...और पढ़ें

ईरान ने की भारत से गुजारिश। (फाइल फोटो)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Israel Iran Conflict: इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष का आज आठवां दिन है। दोनों देश एक दूसरे पर लगातार हमलावर हैं। इस बीच ईरान ने भारत से बड़ी उम्मीद जताई है।
दरअसल, भारत में ईरान के उप राजदूत मोहम्मद जवाद हुसैनी ने शुक्रवार को कहा कि भारत जैसे देश जो वैश्विक दक्षिण की आवाज हैं और शांति चाहते हैं, उनको इजरायल पर दबाव बनाना चाहिए।
इजरायल पर दबाव बनाए भारत
इस समय ईरान और इजरायल के बीच संघर्ष जारी है। हाल के दिनों में ईरान ने इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया। अब इजरायल भी ईरान पर पलटवार कर रहा है। इस बीच ईरान के उप राजदूत ने इस संघर्ष पर विराम लगाने की वकालत की है। इसके लिए उन्होंने भारत से उम्मीद जताई है। शीर्ष राजनयिक ने कहा कि भारत को इस कार्रवाई की निंदा करनी चाहिए।
युद्ध पर जल्द से लगनी चाहिए रोक
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, इजराइल-ईरान संघर्ष पर भारत में ईरान के उप राजदूत मोहम्मद जावेद हुसैनी ने कहा कि हमारा मानना है कि इन आक्रामकताओं को जल्द से जल्द रोका जाना चाहिए और यह संयुक्त अंतरराष्ट्रीय प्रयासों के माध्यम से किया जा सकता है। भारत जैसे देश, जो दक्षिण की आवाज हैं और शांति के पक्षधर हैं, उन्हें समन्वय करना चाहिए और इजराइल पर दबाव डालना चाहिए। सबसे पहले उन्हें इस कार्रवाई की निंदा करनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसा न हो।
