विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Israel-Hamas War: विस्थापितों से भरे शेल्टर होम... खाने और पानी के लिए तरसे लोग; गाजा में युद्ध के बीच ऐसे हैं हालात

By AgencyEdited By: Mohd Faisal
Published: Sat, 11 Nov 2023 09:51 AM (IST)

Israel-Hamas War पांच लाख से अधिक विस्थापित लोग गाजा के दक्षिण में स्थित अस्पतालों और संयुक्त राष्ट्र के स्कूलों में ...और पढ़ें

Israel-Hamas War: विस्थापितों से भरे शेल्टर होम... खाने और पानी के लिए तरसे लोग (फोटो एपी)
Israel-Hamas War: विस्थापितों से भरे शेल्टर होम... खाने और पानी के लिए तरसे लोग (फोटो एपी)

HighLights

  1. गाजा में युद्ध से बिगड़े हालात।
  2. फलस्तीनी नागरिकों को नहीं मिल पा रहा खाना-पीना।

एपी, यरुशलम। इजरायल और हमास के बीच युद्ध को आज 35 दिन हो गए हैं। इजरायली सेना लगातार गाजा में हमास के ठिकानों पर कार्रवाई कर रही है। हालांकि, युद्ध के चलते गाजा में हालत काफी खराब होते जा रहे हैं। गाजा में स्थिति ऐसी है कि यहां लोगों को घंटों तक खाने और शुद्ध पानी के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।

एक महीने से जारी है युद्ध

समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, बीते एक महीने से जारी युद्ध के कारण गाजा में रह रहे लोगों के लिए मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। हमलों में घर तबाह होने से लोग शेल्टर होम में रहने को मजबूर हैं। लोगों को खाना-पीना मुहैया कराने के लिए कैंप भी लगाए गए हैं, लेकिन यहां लोग इतने बेबस और लाचार हैं कि उन्हें घंटों तक लाईनों में अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा रहा है। यहीं नहीं, शेल्टर होम में बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है।

गाजा में बुरी स्थिति का सामना कर रहे लोग

दीर अल-बलाह के संयुक्त राष्ट्र आश्रय में मौजूद एक सहायता कार्यकर्ता सुजान वाहिदी ने बताया कि यहां की स्थिति काफी खराब है। यहां शौचालय की संख्या कम होने से लोगों को बुरी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही यहां लोगों को समय पर खाना भी नहीं मिल पा रहा है।

विस्थापितों से भरे शेल्टर होम

बता दें कि पांच लाख से अधिक विस्थापित लोग गाजा के दक्षिण में स्थित अस्पतालों और संयुक्त राष्ट्र के स्कूलों में बने शेल्टर होम में रह रहे हैं। ये शेल्टर होम पूरी तरह से भर चुके हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इजरायल के हमले के बाद फलस्तीनियों के लिए एक बड़ी मुश्किल सामने आई है।

यह भी पढ़ें- Israel-Hamas War: हमास की खूंखार नकबा यूनिट का कमांडर अहमद मूसा ढेर, एक लाख लोगों ने छोड़ा उत्तरी गाजा

सुपरमार्केट में नहीं बचा खाने-पीने का सामान

नॉर्वेजियन रिफ्यूजी काउंसिल के सहायता कार्यकर्ता यूसुफ हम्माश ने कहा कि जिस भी शेल्टर होम या स्कूलों में आप अगर जाएंगे तो वहां लोगों के चेहरे पर युद्ध का दर्द देखने को मिल जाएगा। गाजा में हमलों से सुपरमार्केट पूरी तरह से खाली हो चुके हैं। आटे की कमी के कारण बेकरियां बंद हो गई हैं। गाजा की अधिकांश भूमि कृषि के योग्य नहीं बची है और प्याज और संतरे के अलावा अन्य सामान बाजारों से गायब हो गए हैं।

यह भी पढ़ें- Israel-Hamas War: इजरायल की चेतावनी का असर, दो दिनों में गाजा के 1 लाख से अधिक फलस्तीनी दक्षिण की ओर भागे