यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Israel-Hamas War: पांच महीने के बाद भी नहीं थम रहा गाजा में मौत का सिलसिला, अबतक मारे गए 31 हजार से अधिक फलस्तीनी
Israel-Hamas War इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध को पांच महीने से अधिक समय हो गया है। इस ...और पढ़ें

HighLights
- इजरायल-हमास के बीच युद्ध जारी
- गाजा में मारे गए 31 हजार से अधिक फलस्तीनी
- युद्ध में घायल हुए 73,792 नागरिक
रायटर, दुबई। Israel-Hamas War: इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध को पांच महीने से अधिक समय हो गया है। इजरायल लगातार गाजा में हमास के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। समाचार एजेंसी रायटर के अनुसार, गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि इजरायल के हमले में गाजा में कम से कम 31,726 फलस्तीनी मारे गए हैं।
इजरायली कार्रवाई में मारे गए 81 फलस्तीनी नागरिक
गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान में कहा कि पिछले दिनों इजरायल के हमले में लगभग 81 फलस्तीनी नागरिक मारे गए हैं। इसके अलावा 116 लोग घायल हुए हैं। साथ ही इस युद्ध में 31 हजार से अधिक नागरिकों की जान गई है।
7 अक्टूबर को किया इजरायल पर हमला
बता दें कि हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हमला किया था। इस हमले में एक हजार से अधिक इजरायली नागरिक मारे गए और 250 से अधिक नागरिकों को बंधक बना लिया था।
73,792 नागरिक हुए घायल
इजरायल ने इस हमले का जवाब देते हुए गाजा में सैन्य कार्रवाई शुरू की। इजरायली सेना की कार्रवाई में अबतक 31,726 से अधिक नागरिकी मारे गए हैं। इसके अलावा 73,792 नागरिक भी घायल हो गए हैं।
