विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रूस में पांचवीं बार 'पुतिन सरकार', राष्ट्रपति चुनाव में जीत के बाद Vladimir Putin ने जनता को कहा- Thank You

By Agency Edited By: Mohd Faisal
Published: Mon, 18 Mar 2024 11:31 AM (IST)

Russia Election 2024 रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने राष्ट्रपति चुनाव में एक बार फिर जीत हासिल की है। उन्होंने अपनी ...और पढ़ें

Russia Election 2024: व्लादिमीर पुतिन ने राष्ट्रपति चुनाव में एक बार फिर जीत हासिल की (फोटो एपी)
Russia Election 2024: व्लादिमीर पुतिन ने राष्ट्रपति चुनाव में एक बार फिर जीत हासिल की (फोटो एपी)

HighLights

  1. व्लादिमीर पुतिन ने राष्ट्रपति चुनाव में एक बार फिर जीत हासिल की
  2. राष्ट्रपति चुनाव में रिकॉर्ड 87.97 फीसदी वोट मिले
  3. पुतिन ने एलेक्सी नवलनी की मौत को बताया दुखद घटना

एएनआई, मॉस्को। Russia Election 2024: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने राष्ट्रपति चुनाव में एक बार फिर जीत हासिल की है। पुतिन को राष्ट्रपति चुनाव में रिकॉर्ड 87.97 फीसदी वोट मिले हैं। व्लादिमीर पुतिन ने राष्ट्रपति चुनाव में मिली जीत पर रूस के नागरिकों का आभार जताया है।

व्लादिमीर पुतिन ने रूसी नागरिकों का जताया आभार

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने विजयी भाषण में कहा कि मैं रूस के सभी नागरिकों को धन्यवाद देना चाहता हूं, क्योंकि हम एक टीम हैं। उन्होंने कहा कि एक देश में सत्ता का स्रोत रूसी लोग हैं और वह रूस के प्रत्येक नागरिक की आवाज है।

एक राष्ट्रमंडल का निर्माण कर रहे हैं हम- पुतिन

पुतिन ने कहा कि हर आवाज में हम रूसी संघ के लोगों के एक राष्ट्रमंडल का निर्माण कर रहे हैं। उन्होंने रक्षा, विज्ञान और शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में देश की प्रगति को आगे बढ़ाने में नागरिक भागीदारी की भूमिका पर भी जोर दिया।

पुतिन ने की सैनिकों की सराहना

इसके साथ ही पुतिन ने देश के हितों की रक्षा में उनके समर्पण को स्वीकार करते हुए सशस्त्र बलों की विशेष सराहना की। पुतिन ने कहा कि मैं अपने सैनिकों, उन जवानों के प्रति विशेष आभार व्यक्त करना चाहता हूं जो हमारे देश के विकास और अस्तित्व के लिए परिस्थितियां सुनिश्चित करते हैं।

एलेक्सी नवलनी की मौत को बताया दुखद घटना

उन्हों एलेक्सी नवलनी की मौत को दुखद घटना बताया। पुतिन ने कहा कि जेलों में बंद लोगों की मौत के अन्य मामले भी सामने आए हैं। नवलनी की मौत एक दुखद घटना है और ऐसे अन्य मामले भी थे। जब जेलों में बंद लोगों की मृत्यु हुई। क्या ऐसा पहले नहीं हुआ है। अमेरिका में भी ऐसा हुआ है।

87 प्रतिशत से अधिक वोट किए हासिल

बता दें कि रूस के राष्ट्रपति चुनाव में पुतिन को 87 प्रतिशत से अधिक वोट मिले हैं। इसी के साथ ही वह पांचवीं बार रूस के राष्ट्रपति चुने गए हैं। रशिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, रूस के राष्ट्रपति चुनाव के लिए तीन दिन तक मतदान हुआ था। इसमें वह क्षेत्र भी शामिल है, जिस पर रूस ने हाल ही में कब्जा किया था।

यह भी पढ़ें- North Korea: पुतिन की गिफ्ट लक्जरी कार में किम जोंग उन, तेज रफ्तार का मजा लेते दिखे कोरियाई तानाशाह

यह भी पढ़ें- Vladimir Putin: चुनाव जीते व्लादिमीर पुतिन, 2030 तक बने रहेंगे रूस के राष्ट्रपति; दस सालों में बदली देश की तस्वीर