विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजा पर इजरायल का हमला, हमास के वरिष्ठ अधिकारी समेत 4 की मौत; मलबे में तब्दील हुए ठिकाने

Published: Wed, 21 Oct 2026 01:33 PM (IST)

गाजा पट्टी में इजरायली हवाई हमलों और गोलीबारी में एक हमास अधिकारी, उसकी पत्नी और एक किशोर सहित चार फलस्तीनियों की मौत हो गई।

गाजा में इजरायली हमलों में चार लोगों की मौत(फोटो: रॉयटर्स)

गाजा में इजरायली हमलों में चार लोगों की मौत(फोटो: रॉयटर्स)

HighLights

  1. इजरायली हवाई हमलों और गोलीबारी में चार फलस्तीनियों की मौत।

  2. मृतकों में हमास का वरिष्ठ अधिकारी और उसकी पत्नी शामिल।

  3. इजरायल-हमास ने एक-दूसरे पर युद्धविराम उल्लंघन का आरोप लगाया।

डिजिटल डेस्क, यरुशलम।। गाजा पट्टी में मंगलवार को इजरायली हवाई हमलों और गोलीबारी में चार फलस्तीनियों की मौत हो गई। मृतकों में एक दंपती और 17 वर्षीय किशोर शामिल हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

चिकित्साकर्मियों के अनुसार, गाजा शहर के एक अपार्टमेंट पर इजरायली हवाई हमले में अकरम यासीन और उनकी पत्नी दीना अबू बकर की मौत हो गई। इजरायली सेना ने बाद में कहा कि यासीन हमास के सामान्य सुरक्षा तंत्र में वरिष्ठ अधिकारी थे।

दक्षिणी गाजा के खान यूनिस में किजान अल-नज्जार इलाके के पास इजरायली गोलीबारी में 17 वर्षीय किशोर की मौत हुई। वहीं, गाजा शहर के पूर्वी हिस्से में स्थित जैतून इलाके में भी गोलीबारी से एक व्यक्ति की जान चली गई।

मृतक के भाई महमूद यासीन ने कहा कि युद्धविराम के बावजूद हमले और हवाई गोलाबारी जारी हैं। इजरायल का आरोप है कि हमास फिर से हथियार जुटा रहा है और हमले कर रहा है। हमास ने इन आरोपों से इनकार किया है और इजरायल पर युद्धविराम समझौते को कमजोर करने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें- 'लोगों के साथ गाजा के शहरों को भी मिटा रहा इजरायल', 3 साल की भीषण जंग की सेटेलाइट तस्वीरों ने खोली खौफनाक सच्चाई

यह भी पढ़ें- गाजा में हथियार पहुंचाने के लिए हमास कर रहा मासूमों का इस्तेमाल, IDF ने शेयर किया वीडियो