विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजा में हथियार पहुंचाने के लिए हमास कर रहा मासूमों का इस्तेमाल, IDF ने शेयर किया वीडियो

Published: Tue, 29 Sep 2026 05:26 PM (IST)

इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने एक ड्रोन फुटेज जारी किया है जिसमें हमास का एक लड़ाका मध्य गाजा में हथियारों ...और पढ़ें

HighLights

  1. IDF ने हमास द्वारा बच्चे के इस्तेमाल का ड्रोन फुटेज जारी किया

  2. हमास पर मध्य गाजा में बच्चे को 'ह्यूमन शील्ड' बनाने का आरोप

  3. IDF ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन और बच्चों का शोषण बताया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने रविवार को एक ड्रोन फुटेज जारी किया। उनका कहना है कि इसमें हमास का एक लड़ाका मध्य गाजा में हथियारों को आम नागरिकों के घर तक पहुंचाने के लिए एक छोटे बच्चे का इस्तेमाल करता हुआ दिख रहा है।

इज़रायली ड्रोन से रिकॉर्ड किए गए और IDF द्वारा शेयर किए गए इस फुटेज में एक छोटा लड़का बड़ी राइफ़ल उठाने में संघर्ष करता हुआ दिख रहा है, जबकि एक संदिग्ध चरमपंथी उसे सड़क पर आगे बढ़ने का निर्देश दे रहा है।

वीडियो में दिखाई पड़ रहा है कि एक समय पर, बच्चा हथियार के बोझ से लड़खड़ा रहा है। हालांकि इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी।

ह्यूमन शील्ड की तरह बच्चों का इस्तेमाल कर रहा हमास 

IDF ने कहा कि यह घटना मध्य गाजा में ऑपरेशन के दौरान हुई। आरोप लगाया कि बच्चे का इस्तेमाल 'ह्यूमन शील्ड' के तौर पर किया जा रहा था, ताकि इजराइयली सेना को संदिग्ध चरमपंथी और हथियारों की तस्करी पर हमला करने से रोका जा सके।

IDF ने रविवार को एक बयान में कहा, 'चरमपंथी ने बच्चे का फायदा उठाया और हथियारों को ले जाने के लिए उसे 'ह्यूमन शील्ड' के तौर पर इस्तेमाल किया, ताकि IDF को हमला करने और हथियारों की तस्करी को रोकने से रोका जा सके।'

उन्होंने आगे कहा, 'बच्चे की मौजूदगी का पता चलने पर, IDF ने चरमपंथी पर कोई हमला नहीं किया।' इजरायली सेना ने इस घटना को 'अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करते हुए, चरमपंथी संगठनों द्वारा चरमपंथी मकसदों के लिए बच्चों के व्यवस्थित शोषण का एक और उदाहरण बताया है।

IDF ने लगाया हमास पर आरोप 

IDF ने बार-बार हमास पर आरोप लगाया है कि वह गाजा में घनी आबादी वाले नागरिक इलाकों से काम करता है और स्कूलों और रिहायशी इलाकों के पास हथियार, कमांड सेंटर और रॉकेट लॉन्चर रखता है।

जेरूसलम पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, हमास ने इन आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि गाजा दुनिया की सबसे घनी आबादी वाली जगहों में से एक है, इसलिए स्वाभाविक रूप से सैन्य गतिविधियां नागरिक इलाकों के पास ही होती हैं।

हमास के नेताओं ने यह भी कहा है कि गाजा पट्टी पर कब्जा करने वाली ताकत के तौर पर, नागरिकों और बच्चों की सुरक्षा की कानूनी जिम्मेदारी इजरायल की है।