विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ईरान के सबसे बड़े पेट्रोकेमिकल जोन पर इजरायल ने किया हमला, 5 लोगों की मौत

Published: Sun, 05 Apr 2026 08:13 AM (IST)

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष और गहरा गया है। इजरायल ने ईरान के सबसे बड़े पेट्रोकेमिकल जोन पर हमला किया ...और पढ़ें

HighLights

  1. ईरान के सबसे बड़े पेट्रोकेमिकल जोन पर इजरायली हमला, 5 लोगों की मौत

  2. ईरान ने अमेरिका इजरायल को दी भीषण हमले की चेतावनी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में जारी लड़ाई और अधिक विकराल रूप लेती जा रही है। चाहे अमेरिका-इजरायल हो या ईरान कोई भी देश किसी भी कीमत पर सीजफायर के लिए तैयार नहीं है। इस बीच इजरायल ने ईरान के सबसे बड़े पेट्रोकेमिकल जोन पर बड़ा हमला किया है।

इजरायल द्वारा ईरान के पेट्रोकेमिकल जोन पर हुए हमले में पांच लोगों के मारे जाने की खबर है, और कई लोग घायल भी हुए हैं। पेट्रोकेमिकल जोन को इस हमले में कितना नुकसान हुआ है, इसकी आधिकारिक जानकारी ईरान की ओर से सामने नहीं आई है।

ईरान ने भी किया पलटवार

वहीं, इजरायल द्वारा किए हमले के बाद ईरान ने भी पलटवार किया है। ईरान ने कुवैत के पावर प्लांट पर ड्रोन से हमला किया है, इस हमले में पावर प्लांट को भारी नुकसान हुआ है और दो यूनिट को बंद करना पड़ा है।

ईरान ने दी अमेरिका इजरायल को चेतावनी

ईरान के एक शीर्ष कमांडर ने चेतावनी दी है कि ईरान के बुनियादी ढांचे पर अगर अमेरिका या इजरायल किसी भी तरह का हमला किया जाता है तो उसके जवाब में पश्चिम एशिया में स्थित सभी अमेरिकी सैन्य ठिकानों और इजरायली बुनियादी ढांचे पर विनाशकारी हमलों से दिया जाएगा।

ट्रंप का मूर्खतापूर्ण कदम

ट्रंप द्वारा ईरान के बुनियादी ढांचो पर हमले की धमकी के जवाब में ईरान के खातम अल-अनबिया केंद्रीय मुख्यालय के मुख्य कमांडर अली अब्दुल्लाही ने कहा, "लगातार हार स्वीकार करने के बाद, अमेरिका के आक्रामक और युद्धप्रिय राष्ट्रपति ने एक हताश, घबराए हुए, असंतुलित और मूर्खतापूर्ण कदम में ईरान के बुनियादी ढांचे और राष्ट्रीय संपत्तियों को निशाना बनाने की धमकी दी है।

ईरानी सशस्त्र बल देश के अधिकारों की रक्षा और राष्ट्रीय संपत्तियों की सुरक्षा में एक पल भी नहीं हिचकिचाएंगे और हमलावरों को उनकी औकात दिखाएंगे।"

यह भी पढ़ें- 'ईरान के कई लीडर्स की मौत', ट्रंप ने किया तेहरान पर स्ट्राइक का दावा; शेयर किया वीडियो

यह भी पढ़ें- 'अमेरिका के लिए पूरे मिडिल ईस्ट को नरक बना देंगे', ट्रंप के अल्टीमेटम पर ईरान का पलटवार